{"_id":"5e35b4ed8ebc3e4adb512e5d","slug":"dowry-forced-another-daughter-died-during-treatment-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
Sat, 01 Feb 2020 10:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान एक विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर जला दिया था। परिजनों का आरोप था कि मामले में पुलिसिया कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन
इस वजह से करीब आधे घंटे तक कबीरचौरा -मैदागिन मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ चेतगंज ने जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया। रोहनिया के खनाव गांव निवासिनी मौसम (26) की शादी 2017 में बजरडीहा (भेलूपुर) निवासी मनीष से हुई थी।
विज्ञापन
मायके पक्ष का आरोप है कि मौसम को बीते 19 जनवरी को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर जला दिया गया था। इस पर भेलूपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था, इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने विवाहिता को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर मोर्चरी हाउस के पास पहुंचे और वहीं बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। देखते-देखते लंबा जाम लग गया। जाम समाप्त कराने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ चेतगंज अनिल कुमार ने परिजनों से बातचीत के बाद जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए।
कुछ देर बाद पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में कोतवाली इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।