फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Down with slogans, not press the button of the EVM

मुर्दाबाद के नारे नहीं, ईवीएम का बटन दबाइए

Sun, 05 Mar 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 05 Mar 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Down with slogans, not press the button of the EVM
राहुल गांधी

विज्ञापन
रोड शो के बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी शनिवार की शाम पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। गिरजाघर पर हुई सभा में अखिलेश के साथ राहुल भी पूरे तेवर में थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बहुत मेहनत कर ली, अब उन्हें आराम की जरूरत है। 2019 तक उन्हें गुजरात भेज देंगे। भाषण के  दौरान ही समर्थक नारेबाजी करने लगे तो राहुल ने कहा कि अगर आपके दिल में गुस्सा है तो मुर्दाबाद के नारे नहीं बल्कि चुनाव के दिन ईवीएम के बटन दबाइए। अखिलेश ने कहा कि मोदी जी जनता तीन साल का हिसाब मांग रही है, अब भागने से काम नहीं होगा।



श्याम देव रायचौधरी का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि दादा बिजली के लिए धरने पर बैठे थे, भूख हड़ताल की। उन्हें मैंने लखनऊ बुलाया था। उनके कहने पर 24 घंटे बिजली दी लेकिन भाजपा ने उनका ही टिकट काट दिया। राहुल ने कहा कि मोदी को अपने ही लोगों पर भरोसा नहीं है। खुद विदेश जाते हैं लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को नहीं ले जाते। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पास कोई काम नहीं है। आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे बड़े नेता को मोदी ने किनारे लगा दिया। 

विज्ञापन

 


राहुल ने कहा कि बनारस में साड़ी बनती है। इटावा में आलू और मटर होता है। हर जिले की पहचान के हिसाब से रोजगार को बढ़ावा देंगे। जितना पैसा मोदी ने विजय माल्या को दिया उतना पैसा हम युवाओं और किसानों को देंगे। राहुल ने लोगों से पूछा कि मोदी के वादे के मुताबिक क्या उन्हें मुफ्त इंटरनेट, फोरलेन, काशी में फिल्म सिटी में से कुछ मिला क्या? नोटबंदी पर कहा कि किसान इससे बर्बाद हो गए। राहुल और अखिलेश ने 250 से 300 सीटें जीतने का दावा किया। हालांकि सबसे पहले अखिलेश ने डिंपल को बोलने को कहा। डिंपल ने सभी का आभार जताते हुए साइकिल और पंजे पर वोट देने की अपील की। तीनों नेताओं ने रोड शो को एतिहासिक बताया। कहा वाराणसी में अब तक ऐसा रोड शो नहीं देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed