फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Double Murder in Varanasi father and son killed by hitting them with wooden planks police arrested accused dabang

वाराणसी में डबल मर्डर: दबंग ने लकड़ी के पटरे से वार कर पिता-पुत्र को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 05:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 May 2022 05:58 PM IST
सार

वाराणसी के सोयेपुर पोखरा स्थित राजभर बस्ती में बीती रात  पिता-पुत्र की लकड़ी के पटरे से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Double Murder in Varanasi father and son killed by hitting them with wooden planks police arrested accused dabang
लकड़ी के पटरे से वार कर पिता-पुत्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के सोयेपुर पोखरा स्थित राजभर बस्ती में  पिता-पुत्र की लकड़ी के पटरे से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोयेपुर गांव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के सोयेपुर पोखरा स्थित राजभर बस्ती छावनी में रहने वाले जलालुद्दीन (60) अपने बेटे शमशेर(30) के साथ हर दिन की तरह रविवार रात घर के बाहर सो रहे थे। आरोप है कि आधी रात बाद गांव के ही दशमी राजभर नशे की हालत में दरवाजे पर पहुंचा और पिता-पुत्र को गाली देने लगा।
विज्ञापन


जब जलालुद्दीन ने विरोध किया तो पास में ही रखे पटरे से पिटाई शुरू कर दी। जब शमशेर ने इसका विरोध किया तो दशमी ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना में पिता-पुत्र लहूलुहान स्थिति में पड़े थे। पास में ही सो रहा शमशेर का लड़का आर्यन (13) भागकर पुलिस चौकी पर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Double Murder in Varanasi father and son killed by hitting them with wooden planks police arrested accused dabang
शमसेर (30) और जलालुद्दीन (60) - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र दोनों मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उधर पुलिस ने मामले में आरोपी दशमी राजभर  हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

चार बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

शमशेर के चार बेटे थे। उसकी मौत के बाद चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। शमशेर अपने पिता जलालुद्दीन के साथ किसी तरह झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करता था। चार साल पहले ही उसकी मां की भी मौत हो गई थी। शमशेर की मौत की खबर मिलने के बाद उसके बच्चों आर्यन(13), जन्नत(12), समीर(16) और रिजवान(7) का रो रोकर बुरा हाल था।

जिस समय घटना हुई, उस समय आर्यन और जन्नत पिता के पास ही सो रहे थे जबकि समीर और रिजवान दूसरी जगह सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार की रात में ही मृतक शमशेर की बहन नगीना भी सोयेपुर स्थित उसके घर आई थी। पिता और भाई के साथ खाना खाकर वह अपने घर चौबेपुर गयी थी। उसको क्या पता था कि पिता और भाई के साथ उसकी अंतिम मुलाकात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed