फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Donation for Ram temple: Ankita of Kashi gave 5100 of savings Sonbhadra Sita was collecting coins in piggy bank for 28 years

राम मंदिर के लिए दान: काशी की अंकिता ने बचत के दिए 5100, सोनभद्र की सीता 28 सालों से जुटा रही थीं गुल्लक में सिक्के

Mon, 18 Jan 2021 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Jan 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
Donation for Ram temple: Ankita of Kashi gave 5100 of savings Sonbhadra Sita was collecting coins in piggy bank for 28 years
अंकिता ने दिया राम मंदिर के लिए दान। - फोटो : अमर उजाला

भगवान राम के आराध्य शिव की नगरी काशी की धर्मप्राण जनता मंदिर निर्माण के निधि संग्रह अभियान में तिनका-तिनका जोड़ रही है। विनायक की रहने वाली अंकिता चौरसिया ने लॉकडाउन के दौरान की गई अपनी बचत को रामकाज में समर्पित कर दिया। भगवान राम के प्रति अंकिता की आस्था देखकर विहिप कार्यकर्ता भी गदगद हो उठे।

विज्ञापन


रविवार को निधि संग्रह अभियान के लिए विहिप के 135 कार्यकर्ता शहर में निकले। विनायक की अंकिता ने राम मंदिर निर्माण के लिए लॉकडाउन के दौरान की गई बचत के 5100 रुपये समर्पित कर दिए। अंकिता का कहना है कि श्रीराम का भव्य मंदिर बने और उस मंदिर निर्माण में उनकी भी सहभागिता हो इसका सपना उन्होंने देखा था। लॉकडाउन के दौरान की गई बचत को राम काज में समर्पित करके मन को संतोष मिला है। 
विज्ञापन


विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि देर शाम तक कार्यकर्ताओं ने एक करोड़ पांच लाख रुपयों का संग्रह किया था। तीन दिन के अंदर अभी तक तीन करोड़ पांच लाख रुपये का संग्रह किया है। वहीं शामा को आरएसएस की समीक्षा बैठक में निधि संग्रह अभियान को और गति देने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान शहर के अधिवक्ता, डॉक्टर, स्वर्ण व्यवसायी और व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Donation for Ram temple: Ankita of Kashi gave 5100 of savings Sonbhadra Sita was collecting coins in piggy bank for 28 years
सोनभद्र की सीता ने दिया दान। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र की सीता ने दिए 11 हजार
अपने आराध्य भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए 28 वर्षों से अपनी गुल्लक में एक-एक रुपये जुटा रहीं सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज की सीता ने रविवार को 11 हजार रुपये दान किए। इनमें सभी एक-एक के सिक्के हैं, जिन्हें गिनने में ढाई घंटे लगे।

राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल की निवासी सीता देवी(50) पत्नी रामनिहोर ने बताया कि राममंदिर निर्माण में अपने योगदान के लिए 1992 से ही श्रीराम के नाम पर एक-एक रुपये गुल्लक में रख रही थी। सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में मंदिर के निर्माण पर फैसला आया तो इतनी प्रसन्नता हुई कि बयां नहीं कर सकती। बेटे उमेश कुमार ने बताया कि फैसले के बाद भी गुल्लक में पाई-पाई जोड़ने का सिलसिला मां ने जारी रखा। श्री राम नाम लिखी गुल्लक में 11 हजार रुपये इकट्ठा होने पर उन्होंने मंदिर के लिए दान किया। 

सीता ने समाज के लोगों से भी भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील की। इस दौरान जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन सिंह आदि मौजूद रहे। जिला संघचालक ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में सीता देवी का सहयोग बेहद सराहनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed