फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Don't argue too much you will have to pay Chaos at Banaras station, public looting in the name of vehicle s

'ज्यादा बहस न करो, पैसे तो देने ही पड़ेंगे': बनारस स्टेशन पर अराजकता, वाहन स्टैंड के नाम पर सरेआम लूटपाट

Sat, 01 Apr 2023 09:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Apr 2023 09:02 AM IST
सार

बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को पूर्वोत्तर रेलवे बढ़ावा देने में लगा है। लेकिन, प्लेटफार्म नंबर आठ के निकास द्वार की ओर से स्टेशन पर निजी वाहनों से आने वाले वाहन संचालकों से मनमानी वसूली की जा रही है। वाहन स्टैंड संचालक की मनमानी के कारण लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारियों को उतारने लगे हैं, जिसके चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

विज्ञापन
Don't argue too much you will have to pay Chaos at Banaras station, public looting in the name of vehicle s
बनारस रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्यादा बहस न करो, गेट के अंदर आ गए हो न, बस वाहन स्टैंड का पैसा देना पड़ेगा। जी, हां कुछ इस तरह के वाक्य दिनभर में कई बार बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ के निकास द्वार पर सुनने को मिलते हैं। यहां वाहन स्टैंड के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। हैरानी की बात है कि यहां पर अराजकता का माहौल देखने के बाद भी रेलवे प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को पूर्वोत्तर रेलवे बढ़ावा देने में लगा है। लेकिन, प्लेटफार्म नंबर आठ के निकास द्वार की ओर से स्टेशन पर निजी वाहनों से आने वाले वाहन संचालकों से मनमानी वसूली की जा रही है। वाहन स्टैंड संचालक की मनमानी के कारण लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारियों को उतारने लगे हैं, जिसके चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। गेट से प्रवेश करते ही वाहन स्टैंड संचालक के कर्मचारी 30 रुपये की रसीद देकर जबरन वसूली करते हैं। विरोध करने पर वाहन स्टैंड संचालक के कई कर्मचारी पहुंच जाते हैं। ऐसे में विवाद में न पड़ने की सोचकर वाहन चालक रसीद लेकर पैसा दे देते हैं, जबकि पिक एंड ड्राप एरिया में 10 मिनट तक किसी प्रकार को कोई शुल्क नहीं लगता है। 

विज्ञापन

Don't argue too much you will have to pay Chaos at Banaras station, public looting in the name of vehicle s
बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े दो पहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ के बैरियर को खुद हटाते और बंद करते हैं कर्मचारी
बनारस स्टेशन पर आरपीएफ ने बैरियर भी लगाया है। इस बैरियर को आरपीएफ के जवानों की जगह वाहन स्टैंड संचालक के कर्मचारी ही हटाते और बंद करते हैं। शुक्रवार दोपहर में आरपीएफ के एक भी जवान परिसर में नजर नहीं आए। अगर कोई कोई वाहन चालक कर्मचारियों की अनुपस्थिति में खुद बैरियर हटाकर चला भी गया तो वापस आने पर उसे पैसे देकर ही बाहर आना पड़ता है। इस संबंध में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार का कहना है कि जवान सकुलेर्टिंग एरिया में रहते हैं। जरूरत होने पर वह मौके पर जाते हैं। बैरियर को वाहन स्टैंड संचालक के कर्मचारी नहीं हटाते हैं।

मुझे परिवार के सदस्यों को ट्रेन पर बैठाना था। मैं स्टेशन पर उन्हें अपनी गाड़ी से लेकर आया। लेकिन, यहां गलत तरीके से मुझसे 30 रुपये लिए गए। हैरानी इस बात की है बकायदा रसीद भी दी जा रही है। इससे लग रहा है कि रेेेलवे के भी लोग वाहन स्टैंड संचालक से मिले हैं। - मंजित कुमार, पुराना पुल, वाराणसी

 
विज्ञापन

Don't argue too much you will have to pay Chaos at Banaras station, public looting in the name of vehicle s
बनारस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों को स्टेशन पर छोड़ना आया हूं। यहां उन्हें उतारकर मैं वापस जा रहा था। यह सब करने में दस मिनट भी नहीं लगा, लेकिन मुझसे तीस रुपये लिए गए और इसकी रसीद भी दी गई।- अमित गुुप्ता मिंट हाउस

पिक एंड ड्रॉप एरिया में दस मिनट तक वाहन खड़े हो सकते हैं। यदि वाहन स्टैंड संचालक द्वारा गलत तरीके से पैसा लिया जा रहा है तो 139 नंबर पर कॉलकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संबंधित वाहन स्टैंड संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संजीत कुमार, मंडल वाणिज्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed