फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dog collided, pillar shook, roof fell and old man lost his life

Varanasi News: टकराया कुत्ता, हिला खंभा, गिरी छत और गई बुजुर्ग की जान

Mon, 23 Sep 2024 05:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Dog collided, pillar shook, roof fell and old man lost his life
कुत्ता टकराने से हिला था खंभा और छत गिरने से गई थी बुजुर्ग की जान
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट

न ठेकेदार से रिकवरी की गई और न यूपीपीसीएल के अधिकारियों पर हुई प्रभावी कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर


वाराणसी। रामनगर के बलुआ घाट में बारादरी के खंभे से कुत्ता टकराया था। खंभे के हिलने से बारादरी की छत गिर गई। उसके नीचे दबकर एक बुजुर्ग और एक कुत्ते की जान चली गई। यह खुलासा डीएम एस राजलिंगम की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में हुआ है।
रिपोर्ट में जांच अधिकारियों ने लिखा है कि 10 करोड़ रुपये से कराए जा रहे काम में तकनीकी खामियां हैं। निर्माण सामग्रियों में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री इस्तेमाल की गई है। काम कराने वाले ठेकेदार के अलावा मॉनिटरिंग करने वाले यूपीपीसीएल के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। हो-हल्ला मचाने के बाद आनन-फानन में जांच कमेटी बैठा दी गई। जांच की कार्रवाई का कोरम पूरा कर दिया गया। जबकि, इस मामले में न तो ठेकेदार से रिकवरी की गई है और न अधिकारियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

रामनगर किला के समीप स्थित बलुआ घाट का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री घाट किया गया है। 130 मीटर लंबे घाट पर सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा था। चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के परोरवा गांव निवासी मजदूर मेवालाल उर्फ बाबाजी (60) पर 12 सितंबर को गुंबदनुमा छत भहरा कर ऊपर गिर पड़ी। मलबे के नीचे दबे मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई। मलबे के नीचे दबकर मलहिया निवासी भाईलाल के पालतू कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम के संसदीय क्षेत्र के विधायक की शिकायत को किया अनसुना

पीएम के संसदीय क्षेत्र के कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने एक साल पहले ही इस मामले की शिकायत की थी। विधायक ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले पर्यटन मंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद यूपीपीसीएल के एमडी ने अपने ही विभाग के अधिकारियों से जांच कराकर हल्की रिपोर्ट दे दी। उस रिपोर्ट में 6-7 बिंदु ऐसे थे जिससे वह संतुष्ट नहीं थे। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री ने डीएम के जरिये पीडब्ल्यूडी से इसकी जांच करने को कहा था।





यूपीपीसीएल में चल रहा चेहरा बदलने का खेल

हादसे के बाद यूपीपीसीएल अपने अधिकारियों को बचाने में लग गया है। यही कारण है कि चेहरे बदलने का खेल शुरू हो गया है। यूपीपीसीएल के जीएम दिनेश कुमार को उनके मूल सिंचाई विभाग भेज दिया गया है। वह डेपुटेशन पर यूपीपीसीएल में गए थे। रामनगर के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुमार शर्मा को मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है। अयोध्या के प्रोजेक्ट मैनेजर वीके जैन को अतिरिक्त प्रभार थमा दिया गया है। घटना की जिम्मेदार सहायक अभियंता दिलीप कुमार और अवर अभियंता रेनू जायसवाल को निलंबित कर प्रयागराज भेजा जा चुका है।

हादसे के बाद गलियों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार करने की दी जिम्मेदारी


जिस यूपीपीसीएल के घटिया निर्माण कार्य के चलते हादसा हुआ, उसी को हादसे के बाद शहर की गलियों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी दे दी गई है। जिले के एक आला अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में 18 सितंबर को हुई समन्वय बैठक में यूपीपीसीएल को शहर की गालियों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई।

पत्थरों को जोड़ने के लिए मेल-फीमेल तकनीक का नहीं हुआ इस्तेमाल

यूपीपीसीएल के रिटायर्ड इंजीनियर बीके सिंह ने बताया कि पत्थरों को जोड़ने के लिए एक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। हाथ से उठने वाले पत्थरों के लिए यह केमिकल पर्याप्त होता है। मगर, जो भारी और वजनी पत्थर होते हैं उनको एक विशेष प्रकार की तकनीक से लॉक किया जाता है। दो पत्थरों को आपस में जोड़ने के लिए मेल-फीमेल तकनीक का इस्तेमाल होता है। दोनों पत्थरों में होल किया जाता है, आपस में जोड़ने के बाद उन दोनों होल में मोटी पत्थर की लाॅक लगाई जाती है, उसके बाद चिपकाने वाले केमिकल एरलडाइट से चिपकाया जाता है।




वर्जन

हादसे के बाद जांच कमेटी बैठाई गई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट में कई कमियां उजागर हुई है। जिस पर आगे की कार्रवाई शासन स्तर से होगी। - एस राजलिंगम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed