फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Documents of nine candidates incomplete in Kashi Vidyapeeth, counseling of one canceled

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में नौ अभ्यर्थियों के कागजात अधूरे, एक की काउंसिलिंग रद

Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Documents of nine candidates incomplete in Kashi Vidyapeeth, counseling of one canceled
काशी विद्यापीठ में नौ अभ्यर्थियों के कागजात अधूरे, एक की काउंसिलिंग रद
विज्ञापन

- विश्वविद्यालय में पीजी के 13 कोर्स में 138 की हुई काउंसिलिंग, 54 रहे गैरहाजिर
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में पीजी के 13 कोर्स में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग हुई। 138 छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग हुई। जबकि 54 अनुपस्थित रहे। नौ अभ्यर्थियों के कागजात अधूरे थे और एक की काउंसिलिंग रद्द कर दी गई।
विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी में दाखिले के लिए काउंसिलिंग चल रही है। बृहस्पतिवार को पीजी के 13 पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग के लिए सुबह 9 बजे से ही अभ्यर्थी संबंधित विभाग में पहुंचने लगे। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के दौरान दाखिले की अर्हता से जुड़े कागजात, वेटेज आदि का जिक्र किया था, उसकी जांच हुई। इस दौरान नौ अभ्यर्थी ऐसे मिले, जिनके कागजात अधूरे थे। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि बृहस्पतिवार को एमम्यूज, एमएससी वनस्पति विज्ञान, गणित, एमए गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजकार्य, भूगोल, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र एवं पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी की काउंसिलिंग हुई। 202 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 138 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई, जबकि 9 के दस्तावेज पर आपत्ति और एक अभ्यर्थी की काउंसिलिंग रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

---
आज होगा विधि समेत अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला
काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को विधि समेत अन्य पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें स्नातकोत्तर विधि की अनारक्षित वर्ग की काउंसिलिंग एवं एमएफए, बीए एलएलबी, बीएससी (बायो), बीएससी (गणित), बीए की अनारक्षित वर्ग की तीसरी काउंसिलिंग होगी। बताया कि एमपीएड अनारक्षित वर्ग की प्रथम काउंसिलिंग भी शुक्रवार को होगी। सभी पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed