फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors Strike In BHU Hospital Trauma Center main OPD closed patients upset

Doctors Strike: बीएचयू- ट्रॉमा सेंटर में OPD बंद, 150 की बजाय हुए केवल 15 ऑपरेशन; 5000 मरीज बिना इलाज लौटे

Sat, 17 Aug 2024 03:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 17 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

Doctors Strike In BHU Hospital : कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में डॉक्टरों का हड़ताल जारी रहा। बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रॉमा सेंटर की मेन ओपीडी बंद रहा। जिसके चलते मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Doctors Strike In BHU Hospital Trauma Center main OPD closed patients upset
मंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन व बीएचयू में खाली पड़ी कुर्सियां व काउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट और कंसल्टेंट भी शनिवार को हड़ताल पर रहे। इससे बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी भी पूरी तरह से बंद रही। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी ओपीडी का गेट बंद रहा। इससे वाराणसी और आसपास के करीब 5000 लोगों को बिना इलाज वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


बीएचयू और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी के गेट पर शनिवार को ताला बंद रहा और यहां ओपीडी बंद होने की नोटिस भी चस्पा करा दी गई। उधर, मंडलीय अस्पताल में भी डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। आईएमए के सदस्यों ने दिन में ओपीडी सेवा ठप कर शाम को विरोध मार्च निकाला। आईडीए के आह्वान पर दंत चिकित्सकों ने भी अपनी ओपीडी बंद रखी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Doctors Strike In BHU Hospital Trauma Center main OPD closed patients upset
बीएचयू में खाली पड़ी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
रेजिडेंट की हड़ताल से छठे दिन शनिवार को ओपीडी में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। बीएचयू अस्पताल की जिस ओपीडी में हर दिन मरीजों की भीड़ उमड़ीती है, वहां शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। अस्पताल के पर्चा काउंटर का गेट बंद रहा। साथ ही मेन ओपीडी और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलने वाली ओपीडी हॉल में भी गेट बंद करा दिया गया। यहां पैरामेडिकल स्टाफ को बैठाया गया था, ताकि कोई मरीज या परिजन ओपीडी के अंदर न आ पाए। इसी तरह की स्थिति ट्रामा सेंटर में भी देखने को मिली। यहां भी ओपीडी का गेट बंद रहा।

Doctors Strike In BHU Hospital Trauma Center main OPD closed patients upset
बीएचयू के सुपर स्पेशलिटी विभाग में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में मरीजों को देखा जा रहा था, लेकिन यहां भी संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम दिखी। बीएचयू अस्पताल के जिस सीसीआई लैब पर जांच करवाने के लिए सामान्य दिनों में मरीजों की पूरी भीड़ देखने को मिलती है। यहां भी काउंटर खाली रहे। उधर, दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव डॉ. अंबरीष कुमार राय के नेतृत्व में होम्योपैथी चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवाओं को ठप रखा।

एमसीएच विंग से बिना इलाज लौटीं गर्भवती महिलाएं

Doctors Strike In BHU Hospital Trauma Center main OPD closed patients upset
बीएचयू में ओपीडी बंद - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग की ओपीडी में महिलाओं की इलाज, जांच नहीं हो सकी। हालांकि इमरजेंसी में आने वाली कुछ महिलाओं का इलाज किया गया। ओपीडी में जिस जगह पर सैकड़ों महिलाएं और उनके परिजन नजर आते हैं, वहां कुर्सियां पूरी तरह खाली रहीं।

निजी अस्पतालों में दिखा मिलाजुला असर
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर निजी अस्पतालों में भी मिलाजुला असर देखने को मिला। कुछ जगहों पर तो नो ओपीडी का बोर्ड लगाकर डॉक्टर मरीज को नहीं देखे। हालांकि महमूरगंज, भिखारीपुर,मंडुवाडीह, अर्दली बाजार सहित कई जगहों पर निजी अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी रही। हालांकि यहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी के नाम पर मरीजों को देखा।

दंत चिकित्सकों ने भी बंद रखी ओपीडी

Doctors Strike In BHU Hospital Trauma Center main OPD closed patients upset
दंत चिकित्सकों ने भी नहीं देखी ओपीडी - फोटो : अमर उजाला
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के दंत चिकित्सकों ने भी अपनी ओपीडी सेवाएं ठप रखीं। यहां आने वाले मरीजों से रविवार को आने की बात कही गई। हालांकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को यहां देखा गया।

डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ ने निकाला विरोध मार्च

Doctors Strike In BHU Hospital Trauma Center main OPD closed patients upset
आईएमए से डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ ने निकाला विरोध मार्च - फोटो : अमर उजाला
आईएमए लहुराबीर शाखा से बड़ी संख्या में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ ने विरोध मार्च निकाला। इसमें प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राहुल चंद्रा और पीएमएस के सचिव डॉ. आरएन सिंह के नेतृत्व में हाथ में बैनर, पोस्टर लिए डॉक्टर आईएमए से निकलकर लहुराबीर तक गए। इस दौरान डॉ. संजय राय, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. कर्मराज सिंह मौजूद रहे।

ये भी जानें

  • ऑपरेशन               15
  • ओपीडी में मरीज     159
  • भर्ती मरीज              32
  • डिस्चार्ज                 93
  • इमरजेंसी ओपीडी    64
  • रेडियोलॉजी में जांच  56
  • सीसीआई में जांच    2708
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed