{"_id":"66bdb155ffc64c7b540f4ccb","slug":"doctors-protest-continues-in-wards-of-bhu-hospital-against-doctor-murder-case-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doctors Strike: बीएचयू अस्पताल के वार्डो में नहीं गए रेजिडेंट, हड़ताल जारी; निजी डॉक्टर भी समर्थन में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doctors Strike: बीएचयू अस्पताल के वार्डो में नहीं गए रेजिडेंट, हड़ताल जारी; निजी डॉक्टर भी समर्थन में उतरे
Thu, 15 Aug 2024 01:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:14 PM IST
सार
कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हैवानियत के खिलाफ बीएचयू में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। बीएचयू के डॉक्टरों के समर्थन में अब निजी डॉक्टर भी आ गए हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट तीसरे दिन गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। स्वतंत्रता दिवस की वजह से अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी तो बंद रही। रेजिडेंट ने वार्डों में भी सेवाएं नहीं दी।
विज्ञापन
उधर, कोलकाता में बुधवार की रात को आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को लेकर भी रेजिडेंट में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
सरकार की ओर से हमारी मांगों को लेकर अब तक सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया। जब तक हमारी मांगे नहीं मान ली जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन
उधर, घटना के विरोध में अब निजी डॉक्टर भी उतर आए हैं। एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स वाराणसी शाखा के पदाधिकारियों ने हड़ताल को समर्थन देते हुए महिला डॉक्टर के साथ घटी घटना की निंदा की है। पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर आलोक भारद्वाज ने बताया कि विरोध में गुरुवार शाम 5 बजे आईएमए गेट से लहुराबीर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
वहीं, ऑल इंडिया स्तर पर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की हुई मीटिंग में घटना के दोषी पर ठोस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगो को 72 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया गया है।