फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors of five countries will get training

पांच देशों के डॉक्टरों को मिलेगा प्रशिक्षण

Wed, 20 Oct 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Doctors of five countries will get training
बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से भारत समेत पांच देशों के चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें एम्स नई दिल्ली के साथ ही आईएमएस बीएचयू के विशेषज्ञ भी प्रशिक्षण देंगे। इंडियन एकेडमिक ऑफ जीरियाट्रिक, डब्ल्यूएचओ के नई दिल्ली स्थित दक्षिण पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से यह कार्यक्रम में 21 अक्तूबर से शुरू होगा। पांच सत्रों में भारत के साथ ही थाईलैंड, बांग्लादेश, नेपाल व श्रीलंका के चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रशिक्षण में हर सत्र में 30 प्रतिभागी होंगे। आईएमएस बीएचयू के जीरियाट्रिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. शंख शुभ्र चक्रवर्ती के निर्देशन में इसकी तैयारी भी चल रही है। डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि पहले सत्र में आईएमएस बीएचयू के अलावा एम्स नई दिल्ली, कोलकाता मेडिकल कॉलेज, जोधपुर सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ भी ट्रेनिंग देंगे। बीएचयू का जीरियाट्रिक मेडिसिन पहला विभाग है जिसे रीजनल जीरियाट्रिक सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed