Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors got success an operation that lasted for one hour removed a three kilo tumor

Varanasi News: चिकित्सकों को मिली कामयाबी; एक घंटे तक चला ऑपरेशन निकला तीन किलो का ट्यूमर

Sat, 28 Jun 2025 07:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Jun 2025 07:57 PM IST
सार

दीनदयाल अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने दर्द से कराह रहे मरीज को एक घंटे के ऑपरेशन के बाद राहत देने का काम किया। उसके पेट से तीन किलो का ट्यूमर निकाला जिसके बाद तीमारदार धन्यवाद दे रहे हैं। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Doctors got success an operation that lasted for one hour removed a three kilo tumor
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल राजकीय अस्पताल में दर्द से परेशान मरीज के पेट से तीन किलो का ट्यूमर निकाला गया। एक घंटे तक चला ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य है। जानकारी के अनुसार दुधौड़ा, पतरही, चंदवक, जौनपुर की निवासीनी सीमा देवी  उम्र 32 वर्ष को पिछले 6 माह से पेट में दर्द था।

विज्ञापन


महिला अपने पति कल्लू राजभर और ससुर विनोद राजभर के साथ आकर डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर  मेंहिलाल पटेल से परामर्श लिया। मेंहिलाल पटेल ने मरीज का अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें स्थिति स्पष्ट न होने पर सीटी स्कैन कराया।
विज्ञापन


तो रिपोर्ट में पाया गया की मरीज के बच्चेदानी के पास बड़ी साइज का ट्यूमर है। उसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे ऑपरेशन कर निकालने का निर्णय लिया। सारी जांच के बाद शनिवार को ओटी में एक घंटे चले सफल ऑपरेशन में वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर मेंहिलाल पटेल की टीम में एनेस्थेसिया अस्मिता, नर्स शशि प्रभा द्वारा एक घंटे के सफलतापूर्वक ऑपरेशन में तीन किलो का ट्यूमर निकाला। अब मरीज सीमा देवी पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed