डॉक्टर्स डे: सफेद कोट पहनने वाले 27 सुपरहीरोज का हुआ सम्मान, आयुष मंत्री बोले- किसी को नया जीवन देना बड़ी सेवा
Varanasi News: डॉक्टर्स डे पर आयोजित इस कार्यक्रम में वाराणसी के प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने कोविड सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों पर विस्तृत तरीके से कई जानकारियां दीं। साथ ही इन बीमारियों से बचने के उपायों पर भी चर्चा हुई।
विस्तार
मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले डॉक्टर्स को सुपर हीरो अवॉर्ड से नवाजा गया। अमर उजाला कार्यालय पर आयोजित समारोह में आईएमएस बीएचयू के निदेशक, प्रोफेसर, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, मंडलीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, होम्योपैथी अस्पताल के चिकित्सक के साथ कैंसर संस्थान के निदेशक को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने सभी को स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आयुष मंत्री को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आईएमएस बीएचयू में 14 साल बाद किडनी ट्रांसप्लांट करने वाली टीम समारोह में आकर्षण का केंद्र रही।
निदेशक प्रो. एसएन संखवार की अगुवाई वाली टीम को भी सम्मानित किया गया। इसमें यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. समीर त्रिवेदी, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. शिवेंद्र सिंह, यूरोलॉजी विभाग से डॉ. उज्ज्वल, डॉ. यशस्वी के प्रयास की आयुष मंत्री ने सराहना की। आईएमएस निदेशक ने जल्द ही एक और मरीज का ट्रांसप्लांट शुरू करवाने की बात कही।
- प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
- प्रो. सत्यजीत प्रधान, निदेशक, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और होमी भाभा कैंसर अस्पताल
- डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ, वाराणसी
- प्रो. सौरभ सिंह, प्रभारी, ट्रॉमा सेंटर, बीएचयू
- प्रो. विजयनाथ मिश्रा, विभागाध्यक्ष, न्यूरोलॉजी विभाग, आईएमएस बीएचयू
- प्रो. शिवेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग, आईएमएस बीएचयू
- प्रो. समीर त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष, यूरोलॉजी विभाग, आईएमएस बीएचयू
- डॉ. आरपी मौर्य, एसोसिएट प्रोफेसर, नेत्र रोग विभाग, आईएमएस बीएचयू
- प्रो. सुनील राव, विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग, आईएमएस बीएचयू
- डॉ. विश्वंभर सिंह, ईएनटी, आईएमएस बीएचयू
- प्रो. संगीता राय, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग, आईएमएस बीएचयू
- प्रो. ओमशंकर, विभागाध्यक्ष, हृदय रोग विभाग, आईएमएस बीएचयू
- डॉ. एके सिंह, फिजिशयन
- डॉ. एसके सिंह, सीएमओ, आईएमएस बीएचयू
- प्रो. मनोज पांडेय, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग, आईएमएस बीएचयू
- वैद्य सुशील दूबे, आयुर्वेद संकाय, बीएचयू
- डॉ. सुनील चौधरी, रेडियोथेरेपी विभाग, आईएमएस बीएचयू
- प्रो. शशि सिंह, प्राचार्या, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, चौकाघाट
- डॉ. अजय गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, काय चिकित्सा विभाग, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल चौकाघाट
- डॉ. टीना सिंघल, स्त्री रोग विशेषज्ञ, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल
- डॉ. शिप्राधर, स्त्री रोग विशेषज्ञ
- डॉ. आरएन सिंह, रेडियोलॉजिस्ट, जिला महिला अस्पताल, कबीरचौरा
- डॉ. अनिल गुप्ता, होम्योपैथी चिकित्सक, राजकीय होम्योपैथी अस्पताल
- डॉ. एसपी सिंह, प्रमुख अधीक्षक, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
- डॉ. अतुल सिंह, चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
कार्यक्रम में चिकित्सकों से वार्ता करते आयुष मंत्री।
मरीजों को नया जीवन देने वाले डॉक्टर्स ही हमारे सुपर हीरो
मरीजों को नया जीवन देने वाले डॉक्टर ही समाज के असली हीरो हैं। किसी को नया जीवन देना बहुत बड़ी सेवा का काम है। ये बातें अमर उजाला की ओर से डॉक्टर्स डे पर चांदपुर कार्यालय में आयोजित डॉक्टरों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहीं।
आयुष मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को सम्मानित करना गौरव की बात है। दिन प्रतिदिन अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या निश्चित तौर पर सेवा के प्रति विश्वास का प्रमाण है। आयुष मंत्री ने कोरोना काल में बेड, ऑक्सीजन की कमी सहित अन्य चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि संक्रमण के इस दौर में बहुत कुछ सीखने को मिला।
कार्यक्रम में आयुष मंत्री ने को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अमर उजाला की ओर से सभी चिकित्सकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।