फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors at BHU Trauma Center again asked for medicine from outside, prescription from medical store found with

BHU: बीएचयू ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने फिर मंगा ली बाहर से दवा, मरीज के पास मिला मेडिकल स्टोर का पर्चा

Sat, 23 Dec 2023 11:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 23 Dec 2023 11:44 AM IST
सार

मेडिकल स्टोर की ओर से दिए गए पर्चे पर किसी डॉक्टर का नाम दर्ज नहीं है। बीएचयू गेट के सामने स्थित दो अलग-अलग मेडिकल स्टोर से मंगाई गई इन दवाओं के पर्चे पर मरीज का नाम है।

विज्ञापन
Doctors at BHU Trauma Center again asked for medicine from outside, prescription from medical store found with
बीएचयू ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने फिर मंगा ली बाहर से दवा - फोटो : संवाद

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में मरीज से बाहर की मशीन और दवा मंगाने के मामले की जांच के बीच दो अलग-अलग मेडिकल स्टोर से दवा मंगाए जाने का मामला सामने आया है। ट्राॅमा सेंटर प्रशासन को भर्ती मरीजों के पास मेडिकल स्टोर का पर्चा मिला है। डॉक्टरों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

मेडिकल स्टोर की ओर से दिए गए पर्चे पर किसी डॉक्टर का नाम दर्ज नहीं है। बीएचयू गेट के सामने स्थित दो अलग-अलग मेडिकल स्टोर से मंगाई गई इन दवाओं के पर्चे पर मरीज का नाम है। ट्राॅमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह के पिछले दिनों बाहर के मेडिकल स्टोर से मंगाई गई जांच मशीनों के मामले की जांच कराई जा रही है, उसी क्रम में अब दवा के तीन नए पर्चे सामने आए हैं।

विज्ञापन

कई बड़े डॉक्टर जांच के दायरे में

पिछले दिनों बीएचयू ट्रामा सेंटर में पकड़ी गई दवाइयां के मामले की जांच में प्रथम दृष्टया कई डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं जो पर्चे पर बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। इसमें ऑर्थो विभाग, प्लास्टिक सर्जरी और जनरल सर्जरी के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ काम करने वाले जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट का भी नाम भी चर्चा में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों से ले रहे डॉक्टर की जानकारी

भर्ती मरीजों बाहर से दवा मंगाए जाने के मामले में जानकारी ली जा रही है। दो नए मामले भी सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट आईएमएस निदेशक को सौंपी जाएगी। - प्रो. सौरभ सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज, ट्रॉमा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed