फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors and paramedical staff will be on strike from today as they did not receive their honorarium

Varanasi News: नहीं मिला मानदेय, आज से हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ

Thu, 21 May 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Doctors and paramedical staff will be on strike from today as they did not receive their honorarium
जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, विभागों में कार्यरत एनएचएम के स्वास्थ्य कर्मी(डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ आदि) बृहस्पतिवार से हड़ताल पर रहेंगे। स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्र पर समय से जाएंगे, वहां अपनी उपस्थिति भी लगाएंगे लेकिन काम नहीं करेंगे। इमरजेंसी सेवा छोड़कर नो पे-नो वर्क यानी मानदेय नहीं तो काम नहीं के तहत आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुल जावेद ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान योजना सहित कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसमें एनएचएम वाले डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ पूरी सजगता के साथ सेवा दे रहे हैं। इसके बाद भी दो महीने से मानदेय तो नहीं मिल रहा है लंबे समय से एरियर भी अटका है। इस बीच बुधवार को सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद दोपहर में हरहुआ पीएचसी पर पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ.अब्दुल जावेद से बातचीत कर शासन स्तर से मानदेय के लिए बजट स्वीकृत होने की जानकारी दी। कहा कि जल्द से जल्द से जल्द मानदेय रिलीज होगा। साथ ही एरियर भी दिलाया जाएगा। डॉ. जावेद ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 21 मई से हड़ताल की जाएगी। सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि एनएचएम के जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुल जावेद से बातचीत कर मानदेय, एरियर के लिए बजट निर्धारण शासन स्तर से होने सहित अन्य सुविधाएं दिलाए जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed