फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor on strike 8th August against NMC Bill bhu trauma center varanasi

आठ अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, बीएचयू के रेजीडेंट और निजी डॉक्टर ओपीडी में नहीं देखेंगे मरीज 

Tue, 06 Aug 2019 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Aug 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Doctor on strike 8th August against NMC Bill bhu trauma center varanasi
आठ अगस्त से हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर। - फोटो : ANI

नेशनल मेडिकल कमीशन एनएमसी बिल के विरोध में बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर के रेजीडेंट और जिले के निजी अस्पतालों के डॉक्टर आठ अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान डॉक्टर ओपीडी में मरीज नही देखेंगे जबकि रेजीडेंट ओपीडी, वार्ड के साथ ही इमरजेंसी ओटी में काम नही करेंगे।

विज्ञापन


आईएमए के आह्वान पर होने वाली हड़ताल को लेकर रेजीडेंट ने बीएचयू कुलपति, आईएमएस डायरेक्टर सहित अन्य जगहों पर पत्र भी दे दिया है। एनएमसी बिल को लेकर डॉक्टरों की  राष्ट्रव्यापी हड़ताल चल रही है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते आईएमए के आह्वान पर ही निजी डॉक्टरों ने भी बुधवार सुबह 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहकर ओपीडी में मरीज नही देखा था। इसके समर्थन में बीएचयू के रेजीडेंट ने आईएमएस गेट से लंका तक मार्च निकालकर विरोध जताया था। अब आठ अगस्त को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेजीडेंटों ने बताया कि आठ अगस्त को वह केवल आईसीयू और लेबर रूम में ही अपनी सेवा देंगे। लैब, ओपीडी, इमरजेंसी ओटी में काम नही करेंगे। उधर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. भानुशंकर पांडेय ने बताया कि एनएमसी बिल में संशोधन की मांग को लेकर पिछले दिनों की हड़ताल के बाद भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। अब आठ अगस्त को फि र डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed