{"_id":"632d68311e6a9d31963747c7","slug":"doctor-became-victim-of-honey-trap-woman-did-obscene-act-on-video-call-he-lost-rs-6-68-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप का शिकार हुआ चिकित्सक: वीडियो कॉल पर महिला ने की अश्लील हरकत, डॉक्टर ने गंवाए 6.68 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप का शिकार हुआ चिकित्सक: वीडियो कॉल पर महिला ने की अश्लील हरकत, डॉक्टर ने गंवाए 6.68 लाख रुपये
Fri, 23 Sep 2022 01:33 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 PM IST
सार
वाराणसी में एक डॉक्टर को रात में उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई, कॉल रिसीव करते ही दूसरी ओर से एक महिला अश्लील हरकत करते दिखी। फिर ब्लैकमेल करते हुए उसने पैसे की मांग की। धमकी दी कि पैसे नहीं मिलेंगे तो यह अश्लील वीडियो और फोटो यूट्यूब और सोशल मीडिया सहित अन्य साइट पर वायरल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी के शिवपुर में सुद्धिपुर निवासी चिकित्सक हनी ट्रैप का शिकार हुआ। अश्लील वीडियो का हवाला देकर जालसाज ने चिकित्सक को ब्लैकमेल कर साढ़े छह लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी पैसे की मांग को लेकर धमकी दी। पीड़ित चिकित्सक ने थाने में साइबर एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
चिकित्सक के अनुसार 17 सितंबर की रात में उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई, कॉल रिसीव करते ही दूसरी ओर से एक महिला अश्लील हरकत करते दिखी। इस पर उसने फोन कट कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
इसके बाद एक व्यक्ति ने फोन किया और अपना नाम राकेश अस्थाना बताया और कहा कि वह साइबर क्राइम का कमिश्नर है। ब्लैकमेल करते हुए उसने पैसे की मांग की, धमकी दी कि पैसा नहीं मिलेगा तो यह अश्लील वीडियो और फोटो यूट्यूब और सोशल मीडिया सहित अन्य साइट पर वायरल कर देगा। सम्मान और लोकलाज के भय में आकर कई बार में उसके बताए हुए बैंक खाते में छह लाख 68 हजार रुपये भेजा। हालांकि इसके बाद भी वह पैसे की को लेकर ब्लैकमेल करता रहा। तंग आकर थाने और साइबर सेल में इसकी शिकायत की। इंस्पेक्टर शिवपुर सतीश यादव के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इसके बाद एक व्यक्ति ने फोन किया और अपना नाम राकेश अस्थाना बताया और कहा कि वह साइबर क्राइम का कमिश्नर है। ब्लैकमेल करते हुए उसने पैसे की मांग की, धमकी दी कि पैसा नहीं मिलेगा तो यह अश्लील वीडियो और फोटो यूट्यूब और सोशल मीडिया सहित अन्य साइट पर वायरल कर देगा।