हनी ट्रैप का शिकार हुआ डॉक्टर: वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत कर महिला ने बनाया निशाना, ऐंठे 6.78 लाख रुपए
वाराणसी के सुद्धिपुर निवासी एक चिकित्सक के मोबाइल पर 17 सिंतबर की रात में वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही दूसरी ओर से एक महिला की शक्ल में कोई अश्लील हरकत कर रहा था। चिकित्सक ने कॉल कट कर दिया। इसके बाद से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सुद्धिपुर निवासी एक चिकित्सक हनी ट्रैप का शिकार हुआ। अश्लील वीडियो का हवाला देकर जालसाज ने उसे ब्लैकमेल कर साढ़े छह लाख रुपये ऐंठ लिया। इसके बावजूद पैसे की मांग को लेकर चिकित्सक को लगातार धमकी दी जा रही है। पीड़ित चिकित्सक ने थाने में साइबर एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
चिकित्सक के अनुसार 17 सितंबर की रात में उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही दूसरी ओर से एक महिला की शक्ल में कोई अश्लील हरकत कर रहा था। इसके तुरंत बाद ही कॉल कट कर दिया। उसके बाद एक व्यक्ति ने फोन किया और अपना नाम राकेश अस्थाना बताया और कहा कि वह साइबर क्राइम का कमिश्नर है।
'पैसे नहीं दिए तो वीडियो कर देंगे वायरल'
ब्लैकमेल करते हुए राकेश अस्थाना ने पैसे की मांग की। धमकी दी कि पैसा नहीं मिलेगा तो यह अश्लील वीडियो और फोटो यूट्यूब और सोशल मीडिया सहित अन्य साइट पर वायरल कर देगा। सम्मान और लोक लाज के भय में आकर कई बार में उसके बताए हुए बैंक खाते में छह लाख 68 हजार रुपये भेजा।
पढ़ेंः व्हाट्सएप पर BLW जीएम की डीपी लगाकर ठगी का प्रयास, पड़ताल में जुटी पुलिस
हालांकि इसके बाद भी उक्त राकेश अस्थाना नामक व्यक्ति ने पैसे की मांग को लेकर ब्लैकमेल करता रहा। तंग आकर थाने और साइबर सेल में इसकी शिकायत की। इंस्पेक्टर शिवपुर सतीश यादव के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने पर मुकदमा
बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला गांव में एक विवाहिता और उसके भाई ने अज्ञात युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अज्ञात युवक विवाहिता और उसके भाई की मोबाइल पर बार-बार अश्लील फोटो भेजता था। इससे भाई-बहन मानसिक रुप से परेशान हो गए थे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ बड़ागांव थाना में बुधवार की शाम तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।