फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor at Women Hospital Performs Surgery Mother and Twin Daughters Die Family Plunged in ballia

UP: बलिया में प्रसूता और जुड़वां बच्ची की मौत, सीएमओ ऑफिस के पास निजी अस्पताल में हंगामा; कर दिया था रेफर

Fri, 13 Mar 2026 07:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Mar 2026 07:49 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले के अस्पताल में महिला और जुड़वा बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बातचीत कर नाराज लोगों को शांत कराया गया। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Doctor at Women Hospital Performs Surgery Mother and Twin Daughters Die Family Plunged in ballia
बिलखती महिला को समझाते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: जिला महिला अस्पताल में यही डॉक्टर ऑपरेशन करते हैं, यहां भी वहीं ऑपरेशन करेंगे। ये बात सीएमओ कार्यालय के पास संचालित मानकविहीन निजी अस्पताल के संचालक ने गर्भवती रिंकू यादव (28) निवासी रामपुर बोह के परिजनों से कही। उसके बाद महिला अस्पताल में संविदा पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक की ओर से गर्भवती की हालत गंभीर बता कर 60 हजार रुपये में ऑपरेशन किया। 

विज्ञापन




ऑपरेशन के दौरान दोनों जुड़वां बच्ची मृत हुईं। काफी समय बीतने के बाद भी प्रसूता को होश में न आई। परिजनों के पूछने पर डॉक्टर ने कहा 24 से 36 घंटे का समय लगेगा। उसके कुछ देर बाद हालत गंभीर बता खुद के एंबुलेंस से रिंकू को मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ के चिकित्सक ने रिंकू को भी मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजन शव को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन के कारण जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। सपा नेता अनिल राय, धनजी यादव सहित भारी संख्या में लोग पहुंच कार्रवाई की मांग करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल राय ने सीएमओ को फोन कर घटना की जानकारी दे जल्द कार्रवाई करने की चेतावनी दी। हंगामा की खबर पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। सूचना पर निजी अस्पताल के नोडल एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास, डॉ. अभिषक मिश्र सहित तीन सदस्यीय टीम ने पहुंचकर मामले की जांच की और अस्पताल को सील कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ जुटी रही।

आशा बहू ने पहुंचाया निजी अस्पताल
दुबहड़ थाना के रामपुर बोहा गांव निवासी सोनू यादव की पत्नी रिंकू यादव दूसरी बार गर्भवती थीं। शुक्रवार की सुबह में प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा बहू को जानकारी दी। वो दुबहड़ सीएचसी व महिला अस्पताल ले जाने की जगह रिंकू को सीएमओ कार्यालय के पास संचालित मानक विहीन निजी अस्पताल में लेकर पहुंची। 

संचालक ने महिला अस्पताल में तैनात अपने डॉक्टर पुत्र की ओर से अच्छा ऑपरेशन कराने की बात कही। रिंकू के भाई पंकज यादव ने कहा कि उक्त डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। लापरवाही से ऑपरेशन करने के कारण जुड़वा नवजात बच्ची की मौत हो गई। बहन को होश न आने पर पूछने पर 24 घंटे में आने की बात कही। जबकि गलत ऑपरेशन करने के कारण मौत हो चुकी थी, उसके बावजूद रेफर किया गया।

एक निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत की खबर पर तीन सदस्यीय टीम अस्पताल में जाकर मामले की जानकारी कर सील की कार्रवाई कर रही है। जांच के बाद अस्पताल के संचालक व ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। - डॉ. आनंद कुमार सिंह, प्रभारी सीएमओ, बलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed