{"_id":"69c986384fc5a73183050563","slug":"doctor-accused-of-administering-wrong-injection-12-day-old-girl-dies-road-blockade-lasts-for-an-hour-varanasi-news-c-20-vns1021-1339374-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रक-डीसीएम टक्कर में केबिन में दबकर चालक की मौत, तीन घायल, 30 बकरियां भी मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रक-डीसीएम टक्कर में केबिन में दबकर चालक की मौत, तीन घायल, 30 बकरियां भी मरीं
विज्ञापन
कछुवा रोड अंडरपास बिर्ज पर हुई दुर्घटना में क्षत्रिग्रस्त वाहन
विज्ञापन
कछवा रोड (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड अंडरपास ब्रिज के ऊपर रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में डीसीएम चालक कमलेश कुमार (40) की केबिन में दबकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे में 30 बकरियां भी मारी गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
पुलिस के अनुसार कानपुर से कोलकाता की ओर बकरियां लादकर जा रही डीसीएम ठटरा गांव के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रहे कंटेनर का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद कंटेनर चालक ने ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे चल रही डीसीएम अनियंत्रित होकर कंटेनर के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कमलेश कुमार निवासी खागा, फतेहपुर की केबिन में दबकर मौत हो गई। वहीं डीसीएम में बकरियों की देखरेख कर रहे असलम समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। सड़क पर कई बकरियां इधर-उधर भागती और घायल अवस्था में पड़ी रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को उपचार के लिए भेजा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि चालक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन