फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not reduce the challenges on the bosses

अफसर भर रहे दम पर चुनौतियां नहीं कम

Mon, 17 Apr 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 17 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
योगी सरकार ने बनारस की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए 15 जून और आरओबी, पुल को पूरा कराने के लिए 30 जून तक का समय दिया है। कार्यदायी संस्थाओं के अफसर तय समय में काम पूरा करा लेने का दम भर रहे हैं लेकिन चुनौतियां कम नहीं हैं। सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए अभी बजट ही जारी नहीं हुआ है। बजट जारी होने के बाद विभागीय हीलाहवाली न हुई तो टेंडर प्रक्रिया में कम से कम पखवारे भर लगेंगे। फिर काम कराने के लिए डेढ़ महीने से भी कम समय बचेगा। आरओबी, पुल की बात करें तो कहीं कचहरी में विवाद तो कहीं उन्नत किस्म के उपकरणों की खरीद न होने की समस्या है। भीषण गर्मी के चलते मजदूरों के न मिलने की मुसीबत भी सामने होगी।
विज्ञापन




सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने 38.37 करोड़ रुपये का कार्य प्रस्ताव तैयार किया है। जिले में पीडब्ल्यूडी की 2342 किलोमीटर सड़कें हैं। इनमें 1400 किलोमीटर सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जिले में पीडब्ल्यूडी की सड़कों का बड़ा हिस्सा 1653 किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र में है, जबकि 689 किलोमीटर सड़क शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

 सड़कों को बनाने के लिए कहने के लिए दो महीना है, जबकि काम करने के लिए 45 दिन ही मिलेंगे। 15 से 30 अप्रैल तक सड़कों की मरम्मत की टेंडरिंग से लेकर डीएम से अनुमोदन तक की प्रक्रिया चलेगी। अधिशासी अभियंता एके सिंह भदौरिया का कहना है कि एक मई से मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू करा देंगे। उनका कहना है कि एक किमी सड़क की मरम्मत पर 63 से 65 हजार रुपये खर्च आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed