{"_id":"5e33f3298ebc3e4b31740ead","slug":"dm-varanasi-reached-to-study-with-student-read-book-of-munshi-preamchand","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट के साथ पढ़ने पहुंचे डीएम बनारस, मुंशी की पढ़ी किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट के साथ पढ़ने पहुंचे डीएम बनारस, मुंशी की पढ़ी किताब
Fri, 31 Jan 2020 02:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
छात्रों संग किताब पढ़ते डीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों वाराणसी के दौरे पर आईं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन के दौरान लोगों विषेशकर युवावर्ग में किताब या पढ़ने की ललक की कमी पर चिंता व्यक्त की थी। साथ ही सुझाव दिया था कम से कम माह में एक दिन स्कूलों, कालेजों हर शैक्षणिक संस्थान में सामूहिक रूप से पढ़ाई की जाय।
विज्ञापन
राज्यपाल के प्रेरणदायी सुझाव को अपनाते हुए पढ़े बनारस के अंतर्गत प्रत्येक माह में एक निर्धारित दिवस पर स्कूलों, कालेजों, पुस्तकालयों व अन्य उपयुक्त स्थानों आदि पर 11:00 से 11:45 तक विषय की किताबों के अलावा पत्रिका, कहानी की किताबें तथा समाचार पत्र आदि पढ़ने की पहल शुरू की गई। इसके तहक शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने पढ़े बनारस के तहत जिला पुस्तकालय में बैठकर कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के साथ मुंशी प्रेमचंद की पुस्तकें पढ़ीं। उन्होंने विद्यार्थियों से तैयारियों के बाबत सवाल-जवाब किए तथा पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शासन से बजट की मांग की जायेगी और पुस्तकालय में पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत कर उनके लिए उपयोगी किताबें खरीदी जायेंगी। पुस्तकालय प्रभारी कंचन सिंह परिहार द्वारा बताया गया कि पुस्तकालय में 40 हजार किताबें उपलब्ध हैं तथा प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक सप्ताह में सातों दिन अध्ययन के लिए खुलता है। प्रतिदिन सैकड़ों युवा यहां अध्ययन करने आते हैं।
विज्ञापन