फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM sought list of remaining BLAs from Congress, SP, BSP, CPIM

DM ने BLA की मांगी सूची: वाराणसी में राजनीतिक दलों से अपील, डिजिटाइजेशन में लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

Sat, 22 Nov 2025 02:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 22 Nov 2025 02:20 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में एसआईआर को लेकर कामकाज तेज कर दिए गए हैं। डीएम ने भी संबंधित लोगों को निर्देशित कर दिया है। राजनीतिक दलों से उनके वार्ड के बीएलए की सूची मांगी गई है।

विज्ञापन
DM sought list of remaining BLAs from Congress, SP, BSP, CPIM
वाराणसी के नवागत डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को सकुशल और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से चर्चा की। डीएम ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व सीपीआई-एम को विधानसभावार शेष बीएलए की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। उन्हें सभी जगहों पर सक्रिय करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि बीएलए को दोबारा प्रशिक्षण की आवश्यकता हो तो एक दिन सूचना देकर प्रशिक्षण कार्य फिर से संपन्न करा दिया जाए। बिना आपके सहयोग इतना बड़ा कार्य संभव नहीं है। सूची मिलान और डिजिटाइजेशन के लिए शिक्षकों व पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


मतदाताओं को किसी भी तरह की परेशानी न होने पाए इसके लिए मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप में फीडबैक देने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed