{"_id":"677ccc9d03c545bf240b64db","slug":"dm-s-rajalingam-said-to-give-advice-by-doing-gandhigiri-in-road-safety-meeting-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा माह: नियमों के उल्लंघन पर न करें चालान, गांधीगिरी से दें नसीहत; वाराणसी में डीएन ने दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा माह: नियमों के उल्लंघन पर न करें चालान, गांधीगिरी से दें नसीहत; वाराणसी में डीएन ने दी ये सलाह
Tue, 07 Jan 2025 12:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:11 PM IST
सार
सड़क सुरक्षा माह को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान न करें। गांधीगीरी से लोगों को नसीहत दें। एक से 31 जनवरी तक लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीएम एस राजलिंगम की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक हुई। एक से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि इस एक माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान न करें। गांधीगीरी से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने की नसीहत दें। नियमों को न मानने वालों को गुलाब का फूल दें।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि चालान के सापेक्ष नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही कुछ रुपये जरूर जमा कराएं। ताकि वह आगे यातायात नियमों का पालन करें। कहा कि नियमों का पालन कड़ाई से कराएं। जिन वाहनों के एक से अधिक चालान हैं, उनके स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करें। समस्त विभाग सड़क सुरक्षा जन जागरुकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
बिना हेलमेट के स्कूटी सवार को गुलाब का फूल देकर गांधीगिरी करते एआरटीओ प्रवर्तन श्याम लाल
- फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक, तहसील, थाना नगर निकायों में होर्डिंग्स लगाकर लोगों को जागरूक करें। राजमार्गों पर अवैध कट तत्काल बंद कराएं। ब्लैक स्पॉट्स पर कार्रवाई करें। कोहरे को देख राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेडियम पट्टी एक सप्ताह के अंदर लगवाएं। बिना रिफ्लेक्टर किसी भी वाहन का फिटनेस जारी न हो।
एडीएम आलोक कुमार वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज वर्मा, सहायक पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंजनी कुमार राय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
एडीएम आलोक कुमार वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज वर्मा, सहायक पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंजनी कुमार राय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्याम लाल आदि मौजूद रहे।