{"_id":"6126035106c785024f287fff","slug":"dm-of-varanasi-orders-all-employee-submit-covid-vaccination-certificate-under-three-days-then-get-salary-of-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः डीएम का आदेश- तीन दिन में जमा कराएं कोरोना टीका का प्रमाणपत्र, वरना नहीं मिलेगी अगस्त की सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः डीएम का आदेश- तीन दिन में जमा कराएं कोरोना टीका का प्रमाणपत्र, वरना नहीं मिलेगी अगस्त की सैलरी
Wed, 25 Aug 2021 02:16 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:16 PM IST
सार
जिलाधिकारी की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अभी भी कोविड-19 की दोनों डोज के लाभार्थियों की संख्या काफी कम है। डीएम ने इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों की जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट की भयावहता को देखते हुए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। वाराणसी में भी बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन करा भी चुके हैं। लेकिन सरकारी व निजी दफ्तरों के कई कर्मचारियों ने अब तक टीका नहीं लिया है। इस बात की जानकारी के बाद बुधवार को वाराणसी के जिलाधिकारी कौश राज शर्मा ने फरमान जारी कर दिया कि तीन दिन के अंदर टीकाकरण का प्रमाणपत्र नहीं जमा करने वालों कर्मियों का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम के इस आदेश से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। अचानक से टीका केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई है। वाराणसी के सभी कार्यालय के कार्यालयाध्यक्षों, चिकित्सालयों व अन्य संबंधित कार्यालयों, निगमों में कार्यरत समस्त कर्मियों को कोविड-19 वैक्सिनेशन के दोनों डोज लगवाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी की समीक्षा के दौरान पाया गया कि अभी भी कोविड-19 की दोनों डोज के लाभार्थियों की संख्या काफी कम है। इसी प्रकार निजी क्षेत्र में भी दोनों डोज लगवाने वाले कर्मियों की संख्या भी काफी कम है। डीएम ने इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिले के सभी राजकीय और निजी क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों की जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
28 अगस्त तक टीकाकरण करा कर सभी कर्मचारियों का प्रमाण पत्र प्राप्त करें। उसके बाद अपने कार्यालय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन कर्मियों द्वारा टीकाकरण का प्रमाणपत्र 28 अगस्त तक जमा नहीं कराया जाता है उनका अगस्त माह का वेतन नहीं दिया जाएगा।