फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM met the women of self-help groups of three villages

Varanasi News: तीन गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिले डीएम

Mon, 20 Apr 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
DM met the women of self-help groups of three villages
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने रविवार को तीन गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने लखपति दीदियों का हौसला बढ़ाया। आराजीलाइन ब्लॉक के महमूदपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका परक गतिविधियों को देखा।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने शीतला माता स्वयं सहायता समूह के दोना पत्तल कार्य का निरीक्षण किया। यहां डीएम ने बिजली कनेक्शन को सोलर के साथ जोड़ने के निर्देश दिए। ताकि बिजली का बिल कम हो सके और आमदनी बढ़ सके। फर्स्ट एड बॉक्स रखने को कहा। सेवापुरी के करधना ग्राम पंचायत में मां संतोषी स्वयं सहायता समूह द्वारा गुड़ बनाने का काम देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत में ही भूमि का आवंटन कराते हुए अलग से शेड का निर्माण कराया जाए। जहां भट्ठी और गुड़ निर्माण की इकाई को अलग-अलग किया जा सके। चोलापुर के सुंगुलपुर ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। चप्पल निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई कच्ची सामग्री को तकनीकी रूप से परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सामग्रियों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न संस्थानों जैसे अटल इनक्यूबेशन सेंटर आदि से समन्वय करने के निर्देश दिए गए जिससे की बेहतर उत्पाद का निर्माण इकाइयों की ओर से लगातार किया जा सके और बाजार में काशी प्रेरणा ब्रांड की साख की निरंतर भी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed