फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM matched the register of Khatauni in Tehsil

Varanasi News: डीएम ने तहसील में खतौनी का रजिस्टर से किया मिलान

Sat, 04 Mar 2023 09:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
DM matched the register of Khatauni in Tehsil
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को सदर तहसील का आकस्मिक निरीक्षण किया। विभिन्न अनुभागों, कक्षों में जाकर वहां की व्यवस्था देखी। अभिलेखों की सुरक्षा और रखरखाव की जानकारी ली। सफाई बेहतर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने आरसी व खतौनी के रजिस्टर को मंगवाकर देखा। कुछ लोगों को जारी की गई आरसी का रजिस्टर से मिलान किया। इसी प्रकार से कई लोगों के खतौनी का भी मिलान किया गया। डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर में खराब पड़े सामानों को ठीक करा कर उपयोग में लाया जाए। जो सामान काफी खराब हो गए हैं उसे हटाते हुए परिसर को साफ सुथरा रखा जाए। इस दौरान डीएम ने अधिवक्ताओं के बैठने के लिए तहसील के सामने आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की स्थिति, शिकायत निस्तारण रजिस्टर, मत्स्य आवंटन पत्रावली को मंगवाकर देखा और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने अधिवक्ताओं की समस्या सुनते हुए उसका शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के मौके पर एसडीएम रमेश कुमार, तहसीलदार सुनील कुमार, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, राम आधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed