फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM CM put the ball in the court of

डीएम ने सीएम के पाले में डाली गेंद

Sun, 17 Apr 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 17 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग पर अड़े रिंग रोड के प्रभावित गांवों के किसानाें के मसले पर जिला प्रशासन ने अब गेंद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पाले में डाल दी है। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने वार्ता के लिए आए किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। वह नए सर्किल रेट से मुआवजे के मुद्दे पर शासन को पत्र भेजेंगे। शासन का जैसा दिशा-निर्देश प्राप्त होगा, आगे उस अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। तब तक के लिए जिला प्रशासन ने 19 गांवों में रिंग रोड का काम भी रोक दिया है। जिन सात गांवों अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां निर्माण जारी रहेगा। 
विज्ञापन


प्रशासन के बुलावे पर वार्ता के लिए सुबह 10:30 बजे जिला राइफल क्लब पहुंचे सौ से अधिक किसानों और उनसे जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखा। करीब पौने दो घंटे तक चली बैठक में किसानों ने कहा कि वे रिंग रोड या विकास विरोधी नहीं हैं। उनकी मांग नए सर्किल रेट से मुआवजे के भुगतान की है। जमीन के अलावा मकान, बागीचा, पशुशाला सहित अन्य परिसंपत्तियां जो नष्ट की गई हैं, उनका भी उचित प्रतिकर उन्हें मिलना चाहिए। उनकी ये मांगें पूरी कर दी जाएं, उसके बाद रिंग रोड के काम को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कहा कि किसानों की जो भी मांगें हैं, उनसे शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देश के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। किसानों के विरोध को देखते हुए डीएम ने जिन 19 गांवों में आंदोलन चल रहे हैं, वहां रिंग रोड का काम भी तब तक के लिए बंद रखने का निर्देश दिया। जबकि, उन सात गांवों में काम चलने दिया जाएगा जहां भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आशंका जताई कि कहीं ऐसा न हो कि नए सर्किल रेट से मुआवजा दिए बिना गुपचुप तरीके से काम शुरू करा दिया जाए। इस पर डीएम ने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं आने दी जाएगी। यदि कहीं ऐसी स्थिति आए तो किसान तत्काल उसकी सूचना सीधा उन्हें दें। ऐसा करने वाले अधिकारियोें पर कार्रवाई की जाएगी। 

बैठक के दौरान डीएम ने किसानों को भरोसे में लिए बिना उनके पंपसेट और घर ढहाने पर एनएचएआई और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की  क्लास भी ली। साथ ही, परिसंपत्तियों के मुआवजे के भुगतान के लिए लिस्टिंग, ठीक से नाप-जोख आदि का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने गिट्टी, मिट्टी और पानी वाले ट्रकों को आने-जाने  देने की बात किसानों से कही।


        इस पर थोड़े विरोध के बाद किसान मान गए। वार्ता में किसान संघर्ष  न्याय मोर्चा के विजय शंकर पांडेय, महेंद्र प्रसाद, अरविंद सिंह, हीरा  लाल यादव, संजीव सिन्हा, विजय कुमार, विनोद सिंह समेत प्रभावित गांवों के अन्य किसान प्रतिनिधि शामिल थे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में एसएसपी आकाश कुलहरि, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उपजिलाधिकारी, भूमि अध्याप्ति अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed