फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM and Additional Police Commissioner inspected temporary bus stand in varanasi

Varanasi: अस्थायी बस अड्डे पर लगवाएं गाड़ियों की रेट लिस्ट, DM व अपर पुलिस कमिश्रर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

Tue, 14 Jan 2025 12:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 Jan 2025 12:39 AM IST
सार

वाराणसी में डीएम व अपर पुलिस कमिश्रर ने अस्थायी बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की हर समय तैनाती रहे। कहा कि लोकल चौपहिया वाहन चालकों, टेंपो और ई रिक्शा के संचालकों से बातचीत कर उन्हें सारी प्रक्रिया के बारे अवगत करा दें। 

विज्ञापन
DM and Additional Police Commissioner inspected temporary bus stand in varanasi
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम एस राजलिंगम और अपर पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा ने सोमवार को मोहनसराय अंडरपास के पास बने अस्थायी बस स्टैंड का निरीक्षण किया। डीएम ने डीपीआरओ को मोबाइल शौचालय व साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिया। आरटीओ को साइनेज, गाड़ियों की रेट लिस्ट व रूट चार्ट का डिस्प्ले बोर्ड/फ्लैक्स लगवाने को कहा। वहीं जलकल के सचिव/जीएम से फोन पर बात कर पानी का टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अपर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अफसरों ने द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के सामने (चितईपुर में) बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड का निरीक्षण किया। कहा कि लोकल चौपहिया वाहन चालकों, टेंपो और ई रिक्शा के संचालकों से बातचीत कर उन्हें सारी प्रक्रिया के बारे अवगत करा दें। 
विज्ञापन


उन्होंने मैदान का समतलीकरण कराकर गाड़ियों को खड़ा करने के लिए आवश्यक रूप से बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बनारस रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया और भीड़-भाड़ का बेहतर प्रबंध करने व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed