{"_id":"59732ed24f1c1b04668b4c55","slug":"dlw-will-make-bullet-train-for-pm-modi-dream-project","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना बुलेट ट्रेन का ख्वाब सच करेगा डीरेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना बुलेट ट्रेन का ख्वाब सच करेगा डीरेका
amarujala.com,written by- जयेंद्र नाथ चतुर्वेदी
Updated Sat, 22 Jul 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
डीरेका में हाई स्पीड ट्रेनों का पूरा सेटअप बनाने की तैयारी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेट ट्रेन की पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को पंख लगाने की तैयारी वाराणसी डीजल रेल इंजन कारखाना(डीरेका) ने शुरू कर दी है। 394 करोड़ रुपये की लागत से वर्कशॉप को विस्तार देकर उसे हाईस्पीड ट्रेनों के निर्माण के लिहाज से अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस किया जा रहा है।
यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई हाईटेक मशीनें लगाई जा रही हैं जो ऐसे वर्कशॉप के लिए जरूरी होती हैं।
सितंबर 2018 तक यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा। उसके बाद हाईस्पीड ट्रेनों के निर्माण से जुड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से तकनीकी साझेदारी के जरिए डीरेका के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। हाईस्पीड ट्रेनों का पूरा सेटअप यहां बनाने की तैयारी है।
डीरेका के विस्तारीकरण योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 2014 में की थी। विस्तारीकरण के बाद डीरेका के अत्याधुनिक वर्कशाप में अधिकतर कार्य रोबोटिक तरीके से किए जाएंगे। कर्मचारियों को रेल इंजनों में लगने वाले पार्ट्स ढूंढकर लाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
एक रोबोटिक हाउस बनाया जा रहा है, जहां किसी भी वर्कशॉप में इंजन के जिस पॉर्ट की जरूरत होगी, वह एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाएगा। पहले इंजन को मैनुअली पेंट करने में श्रम और समय दोनों की ज्यादा खपत होती थी लेकिन अब रोबोट रेल इंजन को पेंट करेंगे। इससे कम समय में अधिक इंजन पेंट किए जा सकेंगे।
दरअसल, डीरेका की क्षमता विस्तार का यह तीसरा अहम पड़ाव है। इलेक्ट्रिक इंजन का उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है। 6000 हार्स पॉवर क्षमता तक के इंजन यहां निर्मित किए जा रहे हैं।
विस्तारीकरण के बाद हाई-स्पीड ट्रेन और बुलेट ट्रेन की जरूरत के हिसाब से 12000 हार्स पॉवर क्षमता तक के इंजन तकनीकी साझेदारी के जरिए बनाने की तैयारी है।

रेलवे बोर्ड के हर आदेश में डीरेका सक्षम
इस मामले में डीरेका के उपमहाप्रबंधक नितिन मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा अनुरूप डीरेका का विस्तारीकरण कराया जा रहा है। तकनीकी साझेदारी के आधार पर बुलेट और हाई स्पीड ट्रेन भी डीरेका बना सकेगा।
डीरेका के चीफ डिजाइन इंजीनियर,एके सिंह ने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा जो भी आदेश मिलेगा, उसे पूरा करने में डीरेका सक्षम है। विस्तारीकरण के बाद डीरेका हाई स्पीड ट्रेनों के लिए इंजन बना सकता है।