फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DLW SPG arrived, took stock of preparations

एसपीजी पहुंची डीरेका, लिया तैयारियों का जायजा

Thu, 28 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 28 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
DLW SPG arrived, took stock of preparations
पीएम के आगमन को लेकर डीरेका में तैयारी करते मजदूर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मई को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। वे बलिया से लौटने के बाद यहां डीरेका मैदान पर अपराह्न तीन बजे एक हजार ई-रिक्शा बांटेंगे। इसके साथ ही अस्सी घाट पर पीएम माझी समाज को 11 ईको फ्रेंडली बोट (नाव) का तोहफा देंगे। यह पूरा कार्यक्रम एक गैर सरकारी संस्था की ओर से आयोजित है। पीएम के आगमन को देखते हुए उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी के अधिकारियों का पहला दल बुधवार की शाम डीरेका मैदान और अस्सी घाट पहुंचकर वहां सुरक्षा के मद्देनजर जायजा लिया। एसपीजी की टीम सामने घाट स्थित ज्ञान प्रवाह का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीरेका मैदान पर महज 20 मिनट रहेेंगे। इस दौरान वे दो लोगों को अपने हाथ से ई-रिक्शा देंगे। शेष रिक्शा मैदान में बने चार अलग-अलग काउंटरों से बकायदा बांटे जाएंगे। बताया जा रहा है कि अबकी भाषण का कोई कार्यक्रम फिलहाल नहीं है। इस बीच डीरेका मैदान पर बैरिकेडिंग और काउंटर बनाने का काम शुरू हो गया है। एसपीजी के अधिकारियों ने आज शिविर में जुटने वाली भीड़, प्रवेश और प्रस्थान की व्यवस्था, ई-रिक्शा के डंपिंग जोन के बारे में आयोजकों से जानकारी ली। एसपीजी के अधिकारियों का दूसरा दल गुरुवार को वाराणसी पहुंच रहा है।
विज्ञापन



शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने और समय से कूड़ा उठान नहीं होने पर महापौर रामगोपाल मोहल ने कड़ी नाराजगी जताई है। बुधवार को नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों से लगातार कूड़ा न उठने और गंदगी फैलने की शिकायत मिल रही है। निगम के अफसरों को हिदायत दी कि समय से सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मई को काशी आ रहे हैं। तब तक शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। कुछ सफाई इंस्पेक्टरों ने कहा कि सफाईकर्मियों की कमी है। इस पर मेयर भड़क गए उन्होंने कहा कि संसाधन और कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है। बहानेबाजी से काम नहीं चलेगा। बैठक में नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही, अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी तिवारी और जोन के सफाई इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, भाजपा के गुलाब बाग क्षेत्रीय कार्यालय पर बुधवार की शाम हुई बैठक में पीएम मोदी के आगमन पर शहर में विशेष स्वचछता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि काशी आगमन पर पार्टी प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करेगी। आगमन से ठीक पहले 29 और 30 अप्रैल को विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई की जाएगी। भाजपा के प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया पीएम बलिया से लौटकर डीरेका आएंगे। डीरेका और अस्सी घाट पर आयोजित कार्यक्रमों के अलावा भी पीएम यहां अन्य कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। 29 को प्रत्येक वार्ड में पार्षद और मंडल अध्यक्ष की निगरानी में स्वच्छता अभियान चलेगा। 30 को शहर के प्रमुख मंदिरों और सड़कों पर स्वच्छता अभियान चलेगा। बैठक में अशोक धवन, हंसराज विश्वकर्मा, श्याम देव रायचौधरी, ज्योत्सना श्रीवास्तव, रवींद्र जायसवाल, शंकर गिरी, रतन सिंह, अनिल राजभर, सुधीर मिश्रा, सुदामा पटेल, राजेश जायसवाल, राजेश यादव, किशोर सेठ, साधना वेदांती, संजय भारद्वाज, पीयूषवर्धन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed