{"_id":"59d7a10d4f1c1bd8538b6060","slug":"dlw-engineer-killed-in-train-accident-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से डीएलडब्लू के इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से डीएलडब्लू के इंजीनियर की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
suicide at railway track
मुगलसराय-वाराणसी रेलमार्ग पर छित्तमपुर रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से डीएलडब्लू, वाराणसी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार (24) की मौत हो गई। वह इलाहाबाद के बहरिया थाने के करनाइल गांव का रहने वाला था।
छित्तमपुर के लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा तो शोर मचाया। फिर इसकी सूचना रेलवे पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो जेब से परिचयपत्र मिला। इसके आधार पर पता चला कि उसका नाम अजय कुमार है और वह डीएलडब्ल्यू में सीनियर सेक्शन इंजीनियर था।
डायरी में लिखे फोन नंबर पर उसके घर सूचना दी गई। सुबह नौ बजे परिवार वाले पहुंचे। बताया कि युवक मूल रूप से इलाहाबाद के बहरिया थाना अंतर्गत करनाइल गांव का निवासी था। पिछले साल नवंबर में उसकी नौकरी लगी थी और एक दिन पहले ही उसकी ट्रेनिंग समाप्त हुई थी।
विज्ञापन
परिवार वालों ने बताया कि वह अस्सी घाट पर रिश्तेदार के साथ रहता था। सूचना पाकर डीएलडब्ल्यू से आए साथी कर्मचारियों ने बताया कि अजय की ड्यूटी गुरुवार की शाम चार बजे खत्म हुई थी और वह घर के लिए निकला था। वह छित्तमपुर कैसे आया, इसका पता नहीं चल सका। परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया।