फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali Even after Pushya Nakshatra shopping time till 20 October know what to buy for each zodiac sign

दीपावली: पुष्य नक्षत्र के बाद भी 20 अक्तूबर तक खरीदारी का मुहूर्त, जानें किस राशि वाले क्या खरीदें

Fri, 17 Oct 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 05:51 AM IST
सार

Pushya Nakshatra 2025: दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में राशि के अनुसार खरीदारी काफी मायने रखती है। मंगल और पुष्य नक्षत्र के बाद भी खरीदारी के लिए मुहूर्त मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
Diwali Even after Pushya Nakshatra shopping time till 20 October know what to buy for each zodiac sign
पुष्य नक्षत्र में मंगल गोचर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Diwali 2025: मंगल और पुष्य नक्षत्र के बाद भी दीपावली तक खरीदारी के लिए मुहूर्त मिल रहे हैं। धन त्रयोदशी के साथ ही पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का संयोग खरीदारों के लिए बेहद सुखद होगा। 17 से 20 अक्तूबर तक सोना-चांदी, चल-अचल संपत्ति के अलावा घर को सजाने वाले सामानों की खरीदारी की जा सकती है।

विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि 17 अक्तूबर को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, एकादशी और द्वादशी तिथि का मान रहेगा। इस दौरान आप इलेक्ट्राॅनिक्स गैजेट्स, बिजली के उपकरण और घर के सजावटी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


18 अक्तूबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और धन त्रयोदशी का मान रहेगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 18 अक्तूबर को दिन में 3:42 बजे से 19 अक्तूबर की शाम 5:50 बजे तक रहेगी। इसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। धन त्रयोदशी अर्थात धनतेरस का शुभ मुहूर्त भौम प्रदोष के साथ दोपहर 12:18 बजे से लेकर 08:30 बजे रात्रि तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा इसका लाभ

धनतेरस पर शुभ खरीदारी की अवधि दोपहर 03 बजे से लेकर 4:30 बजे तक होगी। इस तिथि पर सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, कलश, लक्ष्मी-कुबेर की प्रतिमा, धनवंतरि पूजन सामग्री, आयुर्वेदिक औषधियां, स्वास्थ्य बीमा खरीद सकते हैं। इस वर्ष नरक चतुर्दशी का त्योहार 19 अक्तूबर को मनाया जाएगा। 

इसमें उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का मान रहेगा। इस तिथि पर वाहन, अचल संपत्ति, इलेक्ट्रानिक्स सामान और गहनों की खरीद हो सकती है। 20 अक्तूबर को हस्त नक्षत्र और अमावस्या का संयोग बन रहा है। इसमें सोना-चांदी, सिक्के,आभूषण, कलश, पूजन की सामग्री, श्रीयंत्र, बहीखाता की खरीदारी कर सकते हैं।

राशि मुताबिक खरीदें

  • मेष- सफेद, पीले और लाल रंग की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। आप चाहे तो माणिक्य, मोती और पुखराज जैसे रत्न भी खरीद सकते हैं।
  • वृष- काला, हरा और सफेद रंग जरूर खरीदना चाहिए। बुधवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन यह मोती, पन्ना और हीरा खरीद सकते हैं जो शुभ परिणाम देगा।
  • मिथुन- बादामी, हरा और सफेद रंग शुभ होता है। शुक्रवार और बुधवार को माणिक्य, मोती , पन्ना और हीरा खरीदना लाभकारी होगा।
  • कर्क- पीला, गुलाबी, हरा और सफेद रंग बहुत शुभ होता है। सोमवार और बुधवार के दिन मोती, हीरा, पन्ना या फिर चांदी खरीदनी चाहिए।
  • सिंह- लाल, सफेद और पीला रंग बहुत लाभकारी साबित होता है। रविवार, गुरुवार, मंगलवार और सोमवार को मोती, मूंगा, पुखराज और माणिक्य खरीदने से जीवन की समस्याएं समाप्त हो जाती है।
  • कन्या- हरा, गुलाबी, सफेद रंग बहुत शुभ माना जाता है। यह लोग मोती, हीरा, पन्ना की खरीदारी रविवार और शुक्रवार को कर सकते हैं।
  • तुला- हरा और सफेद रंग जरूर उपयोग करना चाहिए और इन रंगों की खरीदी भी करना चाहिए। शुक्रवार, बुधवार और शनिवार को हीरा और पन्ना खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
  • वृश्चिक- पीले, सफेद और लाल रंग की वस्तुएं लाभदायक होंगी। सोमवार, मंगलवार, रविवार और गुरुवार का दिन शुभ है। मूंगा और पुखराज खरीदकर पहन सकते हैं।
  • धनु- लाल, पीला, सफेद रंग लाभ देगा। मंगलवार, गुरुवार और सोमवार को मोती और माणिक्य की खरीदी करनी चाहिए।
  • मकर- हरा, सफेद रंग बहुत शुभ होता है। हीरा,पन्ना भी खरीद सकते हैं।
  • कुंभ- सफेद और हरा रंग शुभ परिणाम लेकर आएंगे। शुक्रवार, शनिवार और बुधवार को रत्न खरीद सकते हैं।
  • मीन- लाल, पीला और सफेद रंग शुभदायक होगा। सोमवार, मंगलवार, रविवार और गुरुवार को माणिक्य, पुखराज, मोती और मूंगा जरूर खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed