{"_id":"68f1d66dbf2cd003310e5161","slug":"diwali-cleaning-generating-400-tonnes-more-garbage-than-usual-in-varanasi-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2025: दिवाली की सफाई से आम दिनों से निकल रहा 400 टन ज्यादा कूड़ा, वाराणसी नगर निगम करा रहा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2025: दिवाली की सफाई से आम दिनों से निकल रहा 400 टन ज्यादा कूड़ा, वाराणसी नगर निगम करा रहा निस्तारण
Fri, 17 Oct 2025 11:09 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:09 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में दिवाली की सफाई से आम दिनों से 400 टन ज्यादा कूड़ा निकल रहा है। सामान्य दिनों में यहां 1000 टन कूड़ा निकलता है।
विज्ञापन
सोनिया स्थित कूड़ाघर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के चलते घरों और दुकानों में चल रही सफाई के कारण 400 टन अतिरिक्त कूड़ा निकल रहा है। इसका निस्तारण नगर निगम करा रहा है। इसके चलते न केवल कूड़ा घरों में कूड़ा अधिक आ रहा है बल्कि कूड़ा निस्तारण केंद्र करसड़ा में कूड़ा पहुंचाने के लिए गाड़ियां किराये पर लेनी पड़ीं।
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर डालें तो सामान्य दिनों में 1000 टन कूड़ा निकलता है। इस समय 1300 से 1400 टन कूड़ा प्रतिदिन निकल रहा है। घरों, दुकानों की साफ-सफाई व नव शहरी गांवों से निकलने वाला कचरा है।
विज्ञापन
इससे उठान के साधन-संसाधन कम पड़ गए। ऐसे में पांच दिनों के लिए आठ हाइवा व तीन जेसीबी नगर निगम ने किराये पर लेना पड़ा ताकि कचरे को करसड़ा स्थित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचाया जा सके। इसके बाद भी सभी कूड़ा घर अटे-पटे पड़े हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक वार्ड से 30 से 40 प्रतिशत अधिक कूड़ा निकल रहा है। दीपावली पर सफाई अभियान चल रहा है। इस नाते कूड़ा निस्तारण कराने के लिए गाड़ियां किराये पर ली गई हैं।