फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali 2022 second day of darshan of golden statue of Maa Annapurna in Kashi devotees even today

Diwali 2022: काशी में मां अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन का आज दूसरा दिन, भक्तों की लगी अनवरत कतार

Mon, 24 Oct 2022 10:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Oct 2022 10:02 AM IST
सार

काशी में मां अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के पास स्थित प्राचीन मंदिर में भक्तों की अनवरत कतार लगी है। 

विज्ञापन
Diwali 2022 second day of darshan of golden statue of Maa Annapurna in Kashi devotees even today
मां अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजराजेश्वर शिव को अन्न की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के पास स्थित प्राचीन मंदिर से श्रद्धालु उत्साहपूर्वक देवी अन्नपूर्णा के दरबार से खजाना पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अन्न-धन की देवी मां अन्नपूर्णेश्वरी के स्वर्णिम स्वरूप के दर्शन कर भक्तों ने सुख सौभाग्य की कामना की।

विज्ञापन


माता का दर्शन मिलते ही दो दिनों से कतार में लगे भक्तों के चेहरे पर से सारी थकान दूर हो गई। सुबह में एक लाइन गोदौलिया से आगे दशाश्वमेध तो दूसरी लाइन चौक थाने से आगे पहुंच गई। ढुंढिराज गणेश के रास्ते से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा था। मां अन्नपूर्णा के दर्शन-पूजन का यह क्रम अन्नकूट यानी 26 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


उधर,  श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित मां अन्नपूर्णा दरबार से पहली बार भक्तों को खजाना वितरित किया जा रहा है। वहां भी लाइन में लगे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। रजत मंडित दीवारों के बीच विराजमान मां अन्नपूर्णा का दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे हैं। 108 साल बाद कनाडा से काशी आई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के दर्शन भी भक्तों को मिल रहा है। रविवार को दोनों मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वर्ष में सिर्फ  चार दिन होते हैं दर्शन

Diwali 2022 second day of darshan of golden statue of Maa Annapurna in Kashi devotees even today
काशी विश्वनाथ धाम में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

मान्यता है कि काशी नगरी के पालन-पोषण के लिए देवाधिदेव ने मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी। मंदिर के गर्भगृह में मां अन्नपूर्णा की ममतामयी छवियुक्त ठोस स्वर्ण प्रतिमा कमलासन पर विराजमान और रजत शिल्प में ढले भगवान शिव की झोली में अन्नदान की मुद्रा में हैं। दायीं ओर मां लक्ष्मी और बायीं तरफ  भूदेवी का स्वर्ण विग्रह है। इस दरबार के दर्शन वर्ष में सिर्फ  चार दिन धनतेरस से अन्नकूट तक ही होते हैं।

पहली बार भक्तों को मिल रहा चांदी का सिक्का

Diwali 2022 second day of darshan of golden statue of Maa Annapurna in Kashi devotees even today
मां अन्नपूर्णा। - फोटो : अमर उजाला
मां अन्नपूर्णा के दरबार में पहली बार भक्तों को चांदी का सिक्का प्रसाद के रूप में मिला। जिन भक्तों के हाथ में चांदी का सिक्का आया उन्होंने उसे सिर माथे लगाया। माता के दर्शन के लिए देश भर के कई राज्यों के अलावा पूर्वांचल के कई जिलों से भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed