{"_id":"5e09ec8c8ebc3e8791705938","slug":"divisional-transport-department-personnel-illegal-recovery-in-tengra-mode-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संभागीय परिवहन विभाग के कर्मियों से मिली भगत कर अवैध वसूली का खुलासा, सिपाही 19 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभागीय परिवहन विभाग के कर्मियों से मिली भगत कर अवैध वसूली का खुलासा, सिपाही 19 पर मुकदमा दर्ज
Mon, 30 Dec 2019 05:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंगरा मोड़-भीटी बाइपास पर एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान हत्थे चढ़े गिरोह के सदस्यों ने जब संभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों से मिली भगत कर अवैध वसूली के कई राज उगले तो डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। इस दौरान एआरटीओ के निजी चालक और सिपाही सहित 19 लोगों के खिलाफ रविवार को थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान पता चला कि भदोही से चित्रकूट बदली होने के बाद भी एआरटीओ का सिपाही सुमित राय और जौनपुर में तैनात सिपाही दीपक सिंह मोबाइल फोन से अवैध वसूली करने वाले गिरोह को सूचना देते रहते थे। इस काम में एआरटीओ अरुण राय के चालक जितेंद्र सिंह यादव और यात्रीकर अधिकारी केपी गुप्ता के निजी चालक इकबाल का भी नाम सामने में आया है।
विज्ञापन
यह अधिकारियों के मूवमेंट से पहले इसकी जानकारी साझा कर देते थे। इसके बदले में वाहन मालिक उन्हें मोटी रकम देता था। एआरटीओ(प्रवर्तन) एके राय ने कहा कि चालक की हरकतों को देखते हुए उसे हटा दिया गया। चालक से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई में पूरा सहयोग किया जाएगा। हाइवे पर लोकेशन के सहारे ट्रकों को पास कराने के बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।