फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Divisional review meeting Varanasi commissioner deepak agarwal warns CMO Ghazipur

मंडलीय समीक्षा बैठक: वाराणसी कमिश्नर ने सीएमओ गाजीपुर को दी चेतावनी, चंदौली-गाजीपुर के DM को खास निर्देश

Fri, 16 Sep 2022 11:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Sep 2022 11:11 PM IST
सार

कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लापरवाही पर सीएमओ गाजीपुर को चेतावनी दी। चंदौली व गाजीपुर के जिलाधिकारियों को एसटीपी प्लांट निर्माण को लेकर निर्देश दिए। 
 

विज्ञापन
Divisional review meeting Varanasi commissioner deepak agarwal warns CMO Ghazipur
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने की मंडलीय समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर ग्राम विकास अधिकारी या एएनएम घर जाकर पंजीकरण प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग निजी व सरकारी अस्पतालों से जन्म पंजीकरण की सूचना संबधित विभाग को भिजवाएगा। यह निर्देश मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में दिया।

विज्ञापन


उन्होंने मंडल के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण का आंकड़ा सही कराया जाए। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लापरवाही पर सीएमओ गाजीपुर को चेतावनी भी दी। कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए चलाएं अभियान
उन्होंने स्वास्थ्य व शिक्षा को समाज के सभी वर्गों तक उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। बैठक में कमिश्नर ने कहा, सामाजिकता में इन दोनों विभागों का बहुत बड़ा योगदान होता हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड से जो परिवार छूट गए हैं, अभियान चलाकर उनके कार्ड बनाए जाएं। टीबी मरीजों की पहचान, विभाग द्वारा उनके गोद लेने की संख्या व उनको मिल रही दवा व पुष्टाहार की भी समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर में हुई गड़बड़ी दोबारा न हो

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने चंदौली व गाजीपुर के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जलनिगम के की ओर से बन रहे एसटीपी प्लांट्स की भविष्य के हिसाब से एमएलडी क्षमता का अवलोकन कर लें, ताकि जौनपुर में हुई गड़बड़ी की पुनरावृत्ति न होने पाये। जौनपुर में 30 एमएलडी की क्षमता का निर्माण हुआ, जबकि वर्तमान में ही वहां 60 एमएलडी की सप्लाई आ रही।

इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मंडी समिति में चल रहे निर्माण पर गुणवत्ता रिपोर्ट व चंदौली की मछली मंडी में अर्नेस्ट मनी कम करने पर चर्चा हुई। सेतु निगम को कार्यों में तेजी लाने व अंतर्देशीय परिवहन में आ रही रुकावटों को दूर करने का भी निर्देश दिया।

विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर काम करने की जरूरत

Divisional review meeting Varanasi commissioner deepak agarwal warns CMO Ghazipur
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने की मंडलीय समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

मंडलीय बैठक में सरकारी व निजी सभी अस्पतालों में आग से बचाव के उपकरण की जांच व मॉकड्रिल का निर्देश दिया। शिक्षा विभाग की निपुण भारत योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा, विद्यालयों में नामांकन तो बढे़ हैं, पर कम उपस्थिति को लेकर काम करने की जरूरत है।

बैठक में विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय पर भी ध्यान देने की बात हुई। कृषि विभाग के अधिकारियों को किसान सम्मान निधि में छूटे परिवारों को जल्द से जल्द जोड़ने व गलत जुड़े लोगों को हटाने तथा उनसे रिकवरी करने का निर्देश दिया।

बिजली विभाग के अभियंताओं को शहंशाहपुर प्लांट में कम बिजली आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लेने व ट्रिपिंग की समस्या दूर करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा, गाजीपुर मंगला प्रसाद सिंह, चंदौली संजीव सिंह, जौनपुर मनीष कुमार वर्मा, सभी मुख्य विकास अधिकारी व अन्य विभागीय मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed