फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divisional Hospital gets Enquas Award, facilities will increase

वाराणसी: मंडलीय अस्पताल को मिला एनक्वास अवार्ड, बढ़ेंगी सुविधाएं, पुरस्कार पाने वाला पूर्वांचल का पहला अस्पताल

Mon, 14 Mar 2022 01:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 14 Mar 2022 01:08 AM IST
सार

आठ मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से अवार्ड दिए जाने का आदेश जारी किया गया। इस उपलब्धि के बाद अब अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने के  लिए धनराशि भी मिलेगी, जिससे सुविधाओं में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन
Divisional Hospital gets Enquas Award, facilities will increase
शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड पाने वाला मंडलीय अस्पताल पूर्वांचल का पहला अस्पताल है।
विज्ञापन


पिछले महीने सात-आठ फरवरी को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एनक्वास की केंद्रीय टीम ने अस्पताल का दौरा कर सुविधाओं का मूल्यांकन किया था। मंडलीय अस्पताल में केवल वाराणसी ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी हर दिन बड़ी संख्या में मरीज आते हैं।
विज्ञापन


एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि फरवरी में केंद्रीय टीम में डॉ. यशवंत वर्मा, डॉ. रीता कालरा के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल के सभी विभागों के साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट, कचरा प्रबंधन, साफ सफाई खानपान की व्यवस्था के साथ ही ओपीडी, आईपीडी, पैथोलॉजी, आपातकालीन विभाग सहित अन्य जगहों पर दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से अवार्ड दिए जाने का आदेश जारी किया गया। इस उपलब्धि के बाद अब अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने के  लिए धनराशि भी मिलेगी, जिससे सुविधाओं में भी इजाफा होगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा.एसके उपाध्याय, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने इस उपलब्धि पर एसआईसी को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed