{"_id":"67acdb1e23636343b80d26c9","slug":"divisional-commissioner-kaushal-raj-sharma-said-action-taken-against-collect-money-in-name-of-ganga-aarti-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में वाराणसी के कमिश्नर: गंगा आरती के नाम पर वसूली पर भड़के, बोले- ऐसे लोगों को चिन्हित कर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में वाराणसी के कमिश्नर: गंगा आरती के नाम पर वसूली पर भड़के, बोले- ऐसे लोगों को चिन्हित कर करें कार्रवाई
Wed, 12 Feb 2025 11:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:02 PM IST
सार
वाराणसी में मंडलायुक्त ने गोदौलिया क्षेत्र और गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंगा आरती के नाम पर वसूली की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने गोदौलिया क्षेत्र और गंगा घाटों का निरीक्षण किया
- फोटो : प्रशासन
विस्तार
पलट प्रवाह के बीच मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बुधवार की शाम गोदौलिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य घाटों पर भी गए। इस बीच कुछ लोगों ने गंगा आरती के नाम पर मनमानी वसूली की शिकायत की। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की कि अनावश्यक रूप से घाट पर न खड़े हों। पुलिस-प्रशासनिक अफसर दर्शनार्थियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने गोदौलिया और आसपास के दुकानदारों से बात की। साथ ही कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। दुकान का सामान अंदर ही रखें।
विज्ञापन
सामान बाहर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ दुकानों के सामने पानी फैला मिला, तो सफाई रखने की चेतावनी दी। गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, सफाई, रोशनी की व्यवस्था करने को कहा। महिलाओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
विज्ञापन