फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divisional Commissioner gave instructions to speed up RC recovery

Varanasi News: मंडलायुक्त ने आरसी वसूली में तेजी के दिए निर्देश

Sun, 26 Mar 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner gave instructions to speed up RC recovery
आजमगढ़। मंडलायुक्त सभागार में शनिवार की देर शाम मंडलीय कर करेत्तर राजस्व वसूली व अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आरसी की वसूली को बढ़ाने व उसकी ऑनलाइन फीडिंग समय से कराने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त मनीष चौहान ने कहा कि आरसी की वसूली लक्ष्य के अनुरूप करना सुनिश्चित किया जाए। तीन व पांच साल की पुरानी आरसी को चेक करें। जो आरसी वसूली योग्य नहीं है, उसे तत्काल वापस कर दिया जाए। परिवहन विभाग बलिया में लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। मंडल के सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंडल के तीनों जनपद के अपर जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि विगत दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को नुकसान की धनराशि उपलब्ध कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed