रथयात्रा मेला: काशी में रूट डायवर्जन, आकाशवाणी तिराहे से नो व्हीकल जोन लागू; भारी वाहनों के लिए निर्देश
Varanasi News: वाराणसी में रथयात्रा मेले के मद्देनजर गुरुवार से रूट डायवर्जन लागू होगा। भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। पुलिस ने लोगों से निर्धारित डायवर्जन योजना का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rathyatra Mela Varanasi: रथयात्रा मेले को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 16 से 18 जुलाई तक इस मेले के दौरान आकाशवाणी तिराहे और आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़ से रथयात्रा चौराहे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस, शव वाहन और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह छूट रहेगी।
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया शहर के अंदर के रूटों पर डायवर्जन लागू किया गया है। भेलूपुर चौराहे से रथयात्रा जाने वाले वाहनों को कमच्छा तिराहे से खोजवां की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो साईं मंदिर और आकाशवाणी तिराहे से होते हुए महमूरगंज के रास्ते आ-जा सकेंगे।
नीमामाई तिराहे से वाहनों को हनुमान मंदिर तिराहे (रथयात्रा) से आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गुरुबाग तिराहे से जाने वाले वाहनों को नीमामाई तिराहे की तरफ मोड़ दिया जाएगा। आशीर्वाद हॉस्पिटल मोड़ व महमूरगंज की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन को रथयात्रा चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें आकाशवाणी तिराहे, महमूरगंज तिराहे और मंडुआडीह चौराहे की तरफ भेजा जाएगा।
अंतिम चरण में तैयारी
सिगरा चौराहे से महमूरगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। आकाशवाणी तिराहे से वाहनों को सिगरा चौराहे की तरफ मोड़ा जाएगा। यदि श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ती है तो रथयात्रा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को बीएचयू, मंडुआडीह, इंग्लिशिया लाइन और सिगरा चौराहा से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा।
पार्किंग और आवश्यक सेवाएं: मेले के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। सिगरा चौराहे, आकाशवाणी तिराहे और नीमामाई तिराहे के पास कार, ऑटो, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और पैडल रिक्शा के लिए निर्धारित पार्किंग (सीएमओ ऑफिस, आकाशवाणी) बनाई गई है। पूर्व में जारी किए गए सभी प्रकार के वाहन पास 15 से 18 जुलाई तक निरस्त रहेंगे।
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
नो एंट्री खुलने के बाद सिगरा चौराहे से भारी वाहनों को रथयात्रा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें आकाशवाणी तिराहे से महमूरगंज और मंडुआडीह चौराहे की तरफ भेजा जाएगा। आकाशवाणी तिराहे से भारी वाहनों को सिगरा चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कमच्छा तिराहे से भारी वाहनों को भेलूपुर या खोजवां तिराहे की तरफ मोड़ा जाएगा जो बीएचयू, भिखारीपुर और मंडुआडीह होकर जाएंगे।