फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diversion plan implemented for operation of boats in Ganga ahead of Holi and Masane Holi in varanasi

Holi 2026: राजघाट से अस्सी जाते समय घाटों की तरफ चलेंगी नावें, होली से पहले गंगा में डायवर्जन लागू

Wed, 18 Feb 2026 09:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Feb 2026 09:51 AM IST
सार

Varanasi News: होली से पहले वाराणसी में गंगा में चलने वाली नावों के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इसके तहत राजघाट से अस्सी जाते समय नावें घाटों की तरफ चलेंगी। 

विज्ञापन
Diversion plan implemented for operation of boats in Ganga ahead of Holi and Masane Holi in varanasi
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली और मसाने की होली से पहले गंगा में नावों के संचालन के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। जल पुलिस के मुताबिक, राजघाट से अस्ती की तरफ जाते समय नावें घाटों की तरफ से चलेंगी। वापसी में गंगा उस पर रेती की तरफ से आएंगी। इससे हादसे नहीं होंगे। नावों के बीच जाम की स्थिति नहीं बनेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। 

विज्ञापन


गंगा में जाम और हादसों से बचने के लिए अप, डाउन नावों के रूट तय किए गए हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने एनडीआरएफ, जल पुलिस, नाव मालिक और नाव चालकों के साथ बैठक की। इसमें तय किया गया कि नावें तय रूट से ही चलेंगी। अतिरिक्त रूट से संचालन नहीं होगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: सीएचएस की नई प्रवेश बुलेटिन में 25% सीटें कम, 11वीं में 60 सीटें घटीं; नई छात्राओं की सीटें निल
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आदेश बजड़ा पर भी प्रभावी रहेगा। नाव पर क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाई जाएगी। नाव पर जीवन रक्षक उपकरण रखे जाएंगे। श्रद्धालु और पर्यटकों से निर्धारित किराया ही लिया जाएगा। मनमानी किराया लेने पर विवाद होता है। ऐसी स्थिति में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जल पुलिस प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

12 सवारियों को लाइफ जैकेट नहीं पहनाई तो नाव सीज, प्राथमिकी

गंगा में मंगलवार की शाम बिना लाइफ जैकेट के 12 सवारियों को नाव पर बैठाने के मामले में जल पुलिस ने बोट चालक रवि साहनी के खिलाफ कार्रवाई की। नाव सीज कर दी गई और भदैनी घाट निवासी सुरेश मांझी की सुपुर्दगी में दे दी गई। नाव का संचालन भी प्रतिबंधित कर दिया गया। दो और नाव संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। 50 प्रतिशत सवारियों को गंगा घाट पर उतार दिया गया। नाव चालक आशीष चौधरी निवासी भैंसासुर घाट और पांडेय हवेली निवासी शिव साहनी को हिदायत देकर छोड़ा गया। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने बताया कि मलहिया टोला रामनगर निवासी राजन साहनी के खिलाफ रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल पुलिस प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि रविदास घाट से नमो घाट तक गंगा में भ्रमण के दौरान सभी नाविकों को हिदायत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed