{"_id":"5d427bb18ebc3e6d10748c47","slug":"disturbing-elements-break-bhim-rao-ambedkar-statue-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, पुलिस ने नई मूर्ति लगवा कर मामला शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, पुलिस ने नई मूर्ति लगवा कर मामला शांत कराया
Thu, 01 Aug 2019 02:20 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही में अराजक तत्वों द्वारा आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। जिस पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नई प्रतिमा लगवा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तिवरी के परिसर में स्थापित चबूतरे पर आंबेडकर प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने बुधवार रात तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह जब गांव के लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। जिसके बाद गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाना शुरू किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद लोगों ने कहा कि नई आंबेडकर प्रतिमा लगवा दी जाए तो हम लोगों को कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन
नई प्रतिमा लगाने के लिए तैयारी करता मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक आंबेडकर प्रतिमा मंगवा कर स्थापित कराया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।