फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Distance of Four kilometers, Varanasi ambulance driver took 80 thousand

वाराणसीः चार किलोमीटर की दूरी, एंबुलेंस चालक ने ले लिए 80 हजार

Sun, 23 May 2021 04:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 May 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Distance of Four kilometers, Varanasi ambulance driver took 80 thousand
एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया

 कोरोना मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना वसूली करने वालों के लिए वाराणसी पुलिस की कार्रवाई सबक साबित होगी। लक्सा पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने चार किलोमीटर की दूरी के लिए 80 हजार रुपये वसूलने वाले एंबुलेंस चालक से पूरा पैसा मरीज के तीमारदार को वापस करा दिया।

विज्ञापन


दरअसल, वाराणसी के मंडुआडीह थाना अंतर्गत महादेव नगर निवासी पीयूष कुमार सिंह ने 22 मई को लक्सा थाने में तहरीर देकर एंबुलेंस चालक पर 80 हजार रुपये जबरन वसूल लिए जाने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर लक्सा थाना प्रभारी महातम यादव ने जांच शुरू की तो एंबुलेंस संचालक ने चालक की गलती को स्वीकार करते हुए पीड़ित का पूरा पैसा लौटाया। 

विज्ञापन

महादेव नगर निवासी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को उन्होंने अपने बड़े पिताजी शंभूनाथ सिंह को कोरोना होने की वजह से एंबुलेंस से घर से रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक को बुलाया था।
अस्पताल ले जाने के बाद चालक 80000 की मांग करने लगा। जब जिलाधिकारी द्वारा बताए गए रेट की बात की गई तो एंबुलेंस चालक मारपीट पर उतारू हो गया। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान बड़े पिता शंभूनाथ सिंह की मौत हो गई थी।

इसके बाद पिता वीरेंद्र सिंह की तबियत खराब हुई और बीएचयू में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पीयूष ने बताया कि एंबुलेंस चालक ने 80000 की मांग की तो बड़े भाई पर दबाव देकर 65000 खाते में ट्रांसफर कराया, उसके बाद 15000 कैश भी ले लिए। बताया कि 4 दिनों के अंदर अभिभावकों को खोने के बाद इस तरह से एंबुलेंस चालक की मनमानी का शिकार हुए। पीयूष ने इस मामले में लक्सा थाने में तहरीर देकर चालक पर मुकदमा दर्ज और पैसा वापस कराने की मांग की थी। लक्सा थाना प्रभारी महातम यादव ने बताया कि पीड़ित के अनुसार पैसा मिल गया है और इस संबंध में वह कोई कार्रवाई अब नहीं चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed