फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl jumps from third floor of hotel quarrels with friend over phone in varanasi

आखिर ऐसा क्या हुआ?: होटल के तीसरे मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग

Thu, 19 Dec 2024 10:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 10:31 PM IST
सार

वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने होटल के तीसरे मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बीते दिनों बीएचयू के दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर डिग्री लेने के लिए वह बनारस आई थी। वह अपने एक दोस्त के साथ होटल में रुकी थी।  

विज्ञापन
Girl jumps from third floor of hotel quarrels with friend over phone in varanasi
होटल में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी जिले के रामकटोरा के होटल एसवी ग्रैंड की तीसरी मंजिल के एक कमरे से एक युवती नीचे जमीन पर जा गिरी। सिर, रीढ़ की हड्डी और कमर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने युवती की हालत नाजुक बताई है। युवती के साथ कमरे में ठहरा उसका दोस्त चेतगंज थाने की पुलिस की हिरासत में है। 

विज्ञापन


दोस्त के साथ होटल में रुकी थी युवती
छलांग लगाने से पहले युवती का विवाद उसके दोस्त से मोबाइल फोन पर बातचीत को लेकर हुआ था। बांदा की प्रियंका कुमारी (22) झारखंड के धनबाद के बबेरू में परिजनों के साथ रहती है। धनबाद के ही इमामबाड़ा भट्ट मोहल्ले का फुरकान (23) है। प्रियंका और फुरकान गत 13 दिसंबर को होटल एसवी ग्रैंड में तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 309 में आकर ठहरे। फुरकान ने बताया कि ट्रेन का टिकट कंफर्म न होने की बात कहकर दोनों कमरे की बुकिंग बढ़ाते रहे। 
विज्ञापन




 

Trending Videos

मोबाइल फोन पर बातचीत को लेकर दोस्त से हुआ था विवाद

बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे कमरे में ही वह अपने मोबाइल फोन पर एक युवती से बातचीत कर रहा था। इसे लेकर प्रियंका ने उससे कहासुनी शुरू की। कहासुनी के बीच ही गुस्से में कमरे की खिड़की से प्रियंका ने नीचे छलांग लगा दी। वह होटल की बाउंड्री वॉल पर और फिर जमीन पर गिरी। आनन-फानन होटल प्रबंधन ने चेतगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस प्रियंका को लेकर मंडलीय अस्पताल गई। डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि युवती के पिता को सूचना दी गई है। वह धनबाद से बनारस के लिए रवाना हो गए हैं। युवती की हालत गंभीर है। युवती और युवक का मोबाइल पुलिस के कब्जे में है। 

पूछताछ में आरोपी ने बताई ये बात
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि प्रियंका ने बीएचयू से संबद्ध कमच्छा के वसंत कन्या महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की थी। इसी हफ्ते संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में वह डिग्री लेने आई थी। प्रियंका को उसके पिता बनारस छोड़ कर गए थे। उसी ट्रेन से फुरकान भी आया था। प्रियंका के पिता के जाने के बाद होटल में दोनों ने कमरा लिया। प्रियंका के पिता सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी हैं और वह 20 साल से धनबाद में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed