फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute over setting up of RSS shakha in varanasi

बनारसः आरएसएस की शाखा लगाने पर विवाद, बच्चों से की जातिगत टिप्पणी और मारपीट

Fri, 18 May 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 18 May 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
Dispute over setting up of RSS shakha in varanasi
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : file photo
बनारस में आरएसएस शाखा लगाने को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। भेलूपुर थाना अंर्तगत विरदोपुर में स्थित  पार्क में संघ की शाखाएं लगती हैं। शाखा के मुख्य शिक्षक अजय रस्तोगी, शाखा कार्यवाह अनूप मौर्य, किशन कनौजिया, शिक्षक राजन सिंह व संघ चालक कामाख्या अरविंद रस्तोगी समेत लगभग दर्जन भर लोग सुबह शाखा लगा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गिरी नगर एक्टेंशन विकास समिति के संरक्षक जय चन्द्र सिंह अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, आदि पार्क में पहुंचे और शाखा लगाने से मना कर दिया। आरोप है कि उन्होंने शाखा में शामिल बच्चों को पीट दिया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भगा दिया और पार्क में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


आरएसएस के लोगों का कहना है कि यह पार्क नगर निगम के दस्तावेज में विरदोपुर पार्क-2 के नाम से दर्ज है और यहां विगत 20 वर्षों से संघ की शाखा लगती है। कुछ लोग अवैध समिति बनाकर पार्क की व्यवस्था के नाम पर धन उगाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं समिति के लोगों ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पार्क में संघ की शाखा की वजह से कालोनी की महिलाएं पार्क में नहीं जातीं हैं। शाखा दूसरे पार्क में लगा ली जाए। आरएसएस की शाखा की ओर से तहरीर दी गयी। दूसरे पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed