{"_id":"618634c6259b7f6b5d091982","slug":"dispute-over-car-parking-with-people-who-came-to-attend-terahvi-allegation-of-death-of-railway-guard-due-to-beating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: तेरहवीं में शामिल होने आए लोगों से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, पिटाई से रेलवे गार्ड की मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: तेरहवीं में शामिल होने आए लोगों से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, पिटाई से रेलवे गार्ड की मौत का आरोप
Sat, 06 Nov 2021 01:24 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:24 PM IST
सार
सिंधोरिया कॉलोनी निवासी उदित पांडेय के यहां गुरुवार की रात तेरहवीं का भोज चल रहा था। आरोप है चार पहिया गाड़ी खड़ी करने के विवाद में कॉलोनी के ही रेलवे गार्ड जगदीश सिंह यादव से विवाद हो गया। इसी विवाद में गिरने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रेलवे गार्ड जगदीश सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के सिंधोरिया कॉलोनी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर तेरहवीं में शामिल होने आए लोगों का स्थानीय निवासी रेलवे गार्ड जगदीश सिंह यादव (59) से विवाद हो गया। नोकझोंक के बीच गिरने से जगदीश की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
शिवदासपुर के सिंधोरिया कॉलोनी निवासी उदित पांडेय के यहां गुरुवार की रात तेरहवीं का भोज चल रहा था। आरोप है चार पहिया गाड़ी खड़ी करने के विवाद में कॉलोनी के ही रेलवे गार्ड जगदीश सिंह यादव (59) से विवाद हो गया। इसी विवाद के बीच गिरने से उनकी मौत हो गई।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अरविंद आर्य यादव ने उदित पांडेय, कृष्णानन्द पांडेय ,धनजंय सहित रिश्तेदार उमेश व हरिओम के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पिटाई के कारण पिता की मौत हुई है।
विज्ञापन
पढ़ेंः पुलिस के हत्थे शूटरों ने खोला राज, कहा- दरोगा ने दी थी मर्डर करने की सुपारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 302 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की मृतक दिल के मरीज थे। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।