{"_id":"60f706548ebc3e736f74e7fd","slug":"dispute-between-two-panda-groups-for-stopping-the-visitor-in-vindhyachal-one-injured-in-the-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल: दर्शनार्थी को रोकने पर दो पंडा गुटों में विवाद, मारपीट में एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल: दर्शनार्थी को रोकने पर दो पंडा गुटों में विवाद, मारपीट में एक घायल
Tue, 20 Jul 2021 10:52 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:52 PM IST
सार
विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और बीचबचाव किया। घायल पंडा का उपचार कराने के बाद उसकी तहरीर पर चार लोगों पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां विंध्यवासिनी मंदिर पर मंगलवार की दोपहर बाद दर्शन कराने के दौरान दर्शनार्थी को धक्का देने से दो पंडा गुटों में विवाद हो गया। इसमें पहले एक ने तीर्थपुरोहित की पिटाई कर दी। बाद में दूसरे गुट ने पंडा की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पंडा का उपचार कराने के बाद उसकी तहरीर पर चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर बाद मंदिर पर दर्शनार्थी लाइन में दर्शन कर रहे थे। इस दौरान वहां पर पंडा अमित पांडेय ने एक दर्शनार्थी को रोक दिया। इस पर दर्शनार्थी के यजमान ने विरोध जताया। अमित पांडेय ने दर्शनार्थी को धक्का दे दिया और मारपीट की। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने दर्शनार्थी को रोकने व मारपीट करने वाले अमित की मंदिर परिसर में पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और बीचबचाव किया। विंध्याचल कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि मंगलवार को एक पंडा अपने दर्शनार्थी को दर्शन कराने ले जा रहा था तो अमित पांडेय ने उसे रोका। इस पर विवाद हो गया। जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। अमित पांडेय की तहरीर पर शिवानंद, नित्यानंद, भानू समेत चार पर मारपीट और जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में एएसपी सिटी संजय वर्मा का कहना है कि एक पुरोहित, यजमान को दर्शन कराने जा रहे थे। इसी बीच अमित पांडेय ने उनको रोककर धक्का मुक्की करने के बाद मारापीटा। इसके बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने अमित के साथ मारपीट की। एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।