{"_id":"5c053decbdec2241bb51d704","slug":"dispute-between-two-community-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में धार्मिक स्थल का मॉडल बनाने पर दो समुदायों के लोगों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में धार्मिक स्थल का मॉडल बनाने पर दो समुदायों के लोगों में विवाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में ईद मिलाद-उन-नबी के जलसे में दो समुदायों के बीच कहासुनी के दौरान तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसी बुला ली गई। पीएसी की मौजूदगी में देर रात जुलूस निकाला गया।
रामपुर कस्बे के अंसारी मोहल्ला में रविवार को जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला गया। रामपुर बाजार में स्थित पक्का कुआं के पास धार्मिक स्थल का मॉडल स्थापित करने को लेकर दो समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई।
पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थी। स्थानीय पुलिस की सूचना पर मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई। रात भर बाजार में पीएसी का पहरा रहा। देर रात को जुलूस शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया।

तनाव जैसी कोई बात नहीं
रात में करीब 10 बजे दोनों समुदायों के बीच उपजे गतिरोध की सूचना पर मड़ियाहूं के सीओ एके शुक्ला पहुंच गए। सर्किल के अन्य थानों से भी फोर्स और पीएसी बुला ली गई। सीओ एके शुक्ला ने बताया कि एहतियात के तौर पर पीएसी बुलाई गई थी। जुलूस सम्पन्न होने पर पीएसी को वापस कर दिया गया। मौके पर अब तनाव जैसी कोई बात नहीं है।