{"_id":"66e629f22e9727bcf50d8ef4","slug":"disposal-of-262-lakh-cases-recovery-of-rs-3130-crore-varanasi-news-c-20-vns1056-727559-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत: वाराणसी में 2.62 लाख वादों का निस्तारण, 31.30 करोड़ रुपये की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत: वाराणसी में 2.62 लाख वादों का निस्तारण, 31.30 करोड़ रुपये की वसूली
Sun, 15 Sep 2024 03:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:50 PM IST
सार
वाराणसी में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान 2.62 लाख वादों का निस्तारण करने के साथ ही 31.30 करोड़ रुपये की वसूली की गई। इनमें फौजदारी के 20003 मामलों में अर्थदंड के रूप में 23 लाख 65 हजार 972 रुपये वसूला गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत और हिंदी दिवस समारोह का शुभारंभ जिला जज संजीव पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला जज ने कहा कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराएं। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। सभी लोग अपने कामकाज में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख 62 हजार 293 वादों का निस्तारण कर 31 करोड़ 30 लाख 34 हजार 264 रुपये की वसूली की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय में 20784 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें दीवानी के 133, पारिवारिक 54 और मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के 31 वाद में पीड़ित पक्षकारों को दो करोड़ 38 लाख 90 हजार रुपये दिलाया गया। फौजदारी के 20003 मामलों में अर्थदंड के रूप में 23 लाख 65 हजार 972 रुपये वसूला गया।
एनआई एक्ट के 174 वाद में एक करोड़ 27 लाख 98 हजार 435 रुपये वसूला गया। बैंक व कम्युनिकेशन प्रीलिटिगेशन स्तर पर 8181 मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें 10 करोड़ 56 लाख 72 हजार रुपये की धनराशि का समझौता हुआ। प्रशासन और अन्य विभागों द्वारा 233016 वादों का निस्तारण कर 11 करोड़ 59 लाख 17 हजार 64 रुपये की धनराशि की वसूली के लिए समझौता हुआ।

श्रम विभाग द्वारा 15 वादों का निस्तारण कर 97 लाख 56 हजार 380 रुपये की धनराशि की वसूली के लिए समझौता हुआ। इसके अलावा अन्य किस्म के 297 वादों का निस्तारण हुआ। इस दौरान मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अश्वनी कुमार दूबे, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष संतराम, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार पंचम और अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार विश्वकर्मा ने सभी का आभार जताया।
एडीआर सेंटर में लगाया गया वाटर कूलर
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर वादकारियों को पानी पीने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की ओर से एक वाटर कूलर एडीआर सेंटर में लगवाया गया। लोक अदालत में केंद्रीय कारागार के कैदियों द्वारा तैयार किए लकड़ी के खिलौने, दरी, गमछा, अचार, ब्रेड, बिस्किट की स्टॉल लगाया गया। इसके अलावा बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर और आफ्टर केयर होम रामनगर की ओर से आर्ट क्राफ्ट और बैग की प्रदर्शनी लगाई गई।