फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Display board becomes showpiece in BHU hospital, patient upset

बीएचयू अस्पताल में शोपीस बने डिस्प्ले बोर्ड, मरीज परेशान

Tue, 21 Sep 2021 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Display board becomes showpiece in BHU hospital, patient upset
बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की सुविधा के लिए लगे डिस्पले बोर्ड शोपीस बनकर रह गए हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। एक ओर लोगों को ओपीडी में पर्चा जमा करने के बाद सही जानकारी नहीं मिल पाती है। वहीं, ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के लिए भी नोकझोंक हो रही है। डिस्पले बोर्ड पर कु छ दिन तक तो ओपीडी में पर्चा जमा करने के बाद नंबर दिखा और उसी नंबर से मरीज अंदर डॉक्टर को दिखाने जाते थे, लेकिन इस समय यह बंद पड़ा है। ओपीडी हाल में ऑन्कोलॉजी, सर्जरी, चर्म रोग विभाग के सामने टीवी स्क्रीन बंद होने से पर्चा जमा करने के बाद लोगों को अपनी बारी की जानकारी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में पर्चे को लेकर होती है मारपीट
ओपीडी में पर्चा जमा करने के बाद डॉक्टर को दिखाने को लेकर मारपीट भी होती है। पिछले दिनों गैस्ट्रोलॉजी विभाग में भी परिजन को दिखाने गए एक छात्र ने पर्चा जमा करने के बाद उसे ऊपर नीचे करने का आरोप लगाया था। इसमें कर्मचारी और छात्रों के बीच मारपीट भी हुई थी। इस तरह की समस्या आए दिन सामने आती है। अगर डिस्प्ले बोर्ड चलता तो इस तरह की समस्या नहीं आती है।
विज्ञापन

दुश्वारियां बरकरार, बच्चों को बेड का इंतजार
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में बेड की कमी से होने वाली दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भले ही अस्पताल प्रशासन की ओर से डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से ग्रसित बच्चों के इलाज के लिए सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में 30-30 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बना दिया गया है, लेकिन अभी भी इमरजेंसी के चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। लिहाजा एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर इलाज मजबूरी है। शनिवार दोपहर 2 बजे बेड नंबर पर 25 पर दो बच्चे भर्ती थे इसके अलावा बेड नंबर पर 16 पर भी दो बच्चों को लिटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed